September 10, 2026 04:05:52
पंजाब कांग्रेस बागी गुट से बघेल की 2 घंटे मीटिंग, बोले- हाईकमान को दूंगा पूरी रिपोर्ट, जीतने वाले को

पंजाब कांग्रेस बागी गुट से बघेल की 2 घंटे मीटिंग, बोले- हाईकमान को दूंगा पूरी रिपोर्ट, जीतने वाले को ही टिकट मिलेगी

Jul11,2026 | Enews Team | Punjab

पंजाब। पंजाब कांग्रेस में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले टूट का खतरा बना हुआ है। पूर्व CM व जालंधर सांसद चरणजीत चन्नी की अगुआई वाले कांग्रेस के बागी गुट और AICC प्रभारी भूपेश बघेल की चंडीगढ़ में राणा गुरजीत के घर करीब 2 घंटे मीटिंग चली। मीटिंग के बाद बघेल ने कहा- मैं लगातार 5 दिन से चंडीगढ़ में हूं। सभी नेताओं से मिला हूं। मुझे आज राणा गुरजीत ने न्योता दिया था। सभी साथियों से बात हुई। मुलाकात हुई। उन्होंने अपनी बात रखी है। जो पार्टी हाईकमान का फैसला है, किसी को एतराज नहीं है। कुछ बातें हैं, जिसको हमारे साथियों ने रखा। मैंने सभी साथियों को भरोसा दिलाया कि मैं इंचार्ज होने के नाते सभी के हितों का ध्यान रखूंगा। जो जीतने लायक है, उसे जरूर टिकट मिलेगी। कोई भी ये न सोचे कि उसके सिर पर किसी का हाथ नहीं है। मैं अपनी पूरी रिपोर्ट हाईकमान को दूंगा। वहीं सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा- हमने बघेल के सामने अपनी बात रखी। कई बार पार्टी में फैसले वापस भी लेने पड़ते हैं। हमें डटकर बोलने वाला नेता चाहिए, हमें समझौता करने वाले नेता की जरूरत नहीं है। मीटिंग का समय सुबह 11 बजे तय किया गया था, लेकिन भूपेश बघेल करीब सवा घंटे की देरी से पहुंचे थे। मीटिंग खत्म होने के बाद वह पंजाब कांग्रेस प्रधान राजा वडिंग के साथ डिफेंडर गाड़ी में रवाना हुए। ड्राइवर सीट पर राजा वडिंग, जबकि उनके साथ वाली सीट पर भूपेश बघेल बैठे नजर आए।

80 नेताओं के साथ पहुंचकर शक्ति प्रदर्शन किया

कांग्रेस हाईकमान ने चन्नी को 2-3 नेताओं के साथ मिलने को कहा था। फिर भी चन्नी गुट के करीब 80 नेताओं ने यहां पहुंचकर शक्ति प्रदर्शन किया। मीटिंग से पहले बागी गुट ने पूर्व CM चरणजीत चन्नी को 2027 के चुनाव के लिए मुख्यमंत्री चेहरा बनाने की मांग की। मीडिया से बातचीत में चन्नी ने कहा- हम मीटिंग में आए हैं। अंदर बैठकर बात करेंगे। तेल देखेंगे, तेल की धार देखेंगे। हमारा स्टैंड क्लियर है। इससे साफ है कि बघेल की मीटिंग में कोई फैसला न हुआ तो चन्नी बड़ा फैसला ले सकते हैं। हालांकि मीटिंग के बाद चन्नी का कोई बयान सामने नहीं आया। चन्नी गुट का कहना है कि अगर उन्हें प्रधान नहीं बनाना तो फिर CM चेहरा घोषित करें ताकि उनके नाम पर पंजाब में वोटें मांगी जा सकें। हालांकि हाईकमान पहले ही कह चुका है कि वह अमरिंदर राजा वड़िंग को प्रधान पद से नहीं हटाएंगे। चन्नी गुट की शर्त के मुताबिक इस मीटिंग में प्रधान राजा वड़िंग को नहीं बुलाया गया है।

Baghel-Holds-A-Two-Hour-Meeting-With-The-Rebel-Faction-Of-The-Punjab-Congress-Says-He-Will-Submit-A-Full-Report-To-The-High-Command-And-That-Tickets-Will-Be-Awarded-Only-To-Winning-Candidates



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2026