July 16, 2026 02:35:23

पंजाब कांग्रेस में बगावत पर हो सकता है बड़ा एक्शन, राहुल गांधी विदेश से लौटते ही खड़गे के घर पहुंचे; बघेल की रिपोर्ट पर चर्चा करेंगे

Jul14,2026 | Yashpal Sharma | Punjab

पंजाब। पंजाब में कांग्रेस में बगावत के बीच विदेश से लौटते ही राहुल गांधी दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मिलने पहुंचे हैं। जहां दोनों नेता AICC के पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल की रिपोर्ट पर चर्चा करेंगे। भूपेश बघेल ने पंजाब के 6 दिन के दौरे की रिपोर्ट पार्टी के जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपल को सौंप दी थी। केसी वेणुगोपाल पंजाब की रिपोर्ट पर अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ चर्चा कर चुके हैं। राहुल गांधी बघेल की रिपोर्ट पर अंतिम फैसला लेंगे और उसके बाद पंजाब में कांग्रेस का भविष्य तय होगा। हालांकि भूपेश बघेल ने एक दिन पहले ही ट्वीट करके कहा है कि पंजाब में कोई सीएम फेस नहीं होगा। राहुल गांधी के चेहरे पर चुनाव लड़ा जाएगा। उधर, चरणजीत सिंह चन्नी खेमा भी आज या कल में दिल्ली कूच कर सकता है, ताकि राहुल गांधी से टाइम मिलते ही मीटिंग की जा सके। चन्नी खेमे को राहुल गांधी से मीटिंग मिलने का इंतजार है।

चन्नी खेमा हाईकमान से मीटिंग की जिद पर अड़ा

पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल ने चन्नी गुट के साथ पंजाब दौरे के आखिरी मीटिंग की। मीटिंग में चन्नी गुट के नेताओं ने स्पष्ट कर दिया था कि उन्हें राजा वडिंग का नेतृत्व पसंद नहीं है। सुखजिंदर सिंह रंधावा ने यहां तक कह दिया कि कंप्रोाइज्ड नेता पार्टी को नहीं चाहिए। प्रताप बाजवा ने कहा कि हाईकमान को इस पर पुनर्विचार करना चाहिए। भूपेश बघेल के साथ हुई बैठक में कोई फैसला नहीं हुआ और बघेल पंजाब कांग्रेस को गुटबाजी के हाल में छोड़कर दिल्ली चले गए। चन्नी खेमा अब इस मामले को लेकर पार्टी सुप्रीमो राहुल गांधी से मिलने की जिद पर अड़ा है। फिलहाल चन्नी गुट के सभी नेता चुप है और उन्होंने पूरा फोकस राहुल गांधी के साथ होने वाली मीटिंग पर कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक चन्नी गुट के शीर्ष नेताओं ने स्पष्ट कर दिया कि राहुल गांधी की मीटिंग तो मीडिया से इस मुद्दे पर बात न की जाए।

Major-Action-Likely-Regarding-The-Rebellion-Within-The-Punjab-Congress-Rahul-Gandhi-Headed-Straight-To-Kharges-Residence-Upon-Returning-From-Abroad-To-Discuss-Baghels-Report




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023