August 3, 2026 02:19:38

पंजाब कांग्रेस की मीटिंग में आज फिर गरमाया माहौल, चन्नी समर्थकों ने जमकर लगाए नारे

Aug2,2026 | Enews Team | Punjab

पंजाब। पंजाब कांग्रेस का अंदरूनी कलह बढ़ता जा रहा है। कल पटियाला में हुई मीटिंग में हुए हंगामे के बाद आज रविवार को बरनाला में भी कांग्रेस की बैठक के दौरान खूब हंगामा देखने को मिला। यहां भी जब राजा वड़िंग बोल रहे थे तो चन्नी समर्थकों द्वारा ''चन्नी लाओ-पंजाब बचाओ, चन्नी लाओ, कांग्रेस बचाओ!'' और "चन्नी, तेरी सोच ते पहरा दियांगे ठोक के" के नारे लगाए गए। इस दौरान मंच पर राजा वड़िंग के साथ पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल भी मौजूद थे। बता दें कि बरनाला में जनसंपर्क अभियान के तहत पंजाब कांग्रेस के प्रभारी भूपेश बघेल और पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजा वड़िंग आज पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलने आए थे। इस मीटिंग के दौरान वहां चरणजीत सिंह चन्नी मौजूद नहीं थे पर उनके मिलने यहां पहुंचे थे जिनके द्वारा चन्नी के हक में नारेबाजी की गई। विरोध देखते हुए राजा वड़िंग द्वारा वहां मौजूद पार्टी वर्करों से शांति और अनुशासन की अपील की गई। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि जब चन्नी के समर्थकों द्वारा राजा का विरोध किया गया हो और ये पार्टी के कलह को जग-जाहिर कर रहा है।

Tensions-Flared-Up-Again-At-The-Punjab-Congress-Meeting-Today-Channis-Supporters-Raised-Slogans-Vociferously




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023