September 16, 2026 15:59:33
लुधियाना एफएंडसीसी चुनाव में विधायक सिद्धू के बेटे की जीत, कांग्रेस के गौरव भट्‌टी भी विजेता; बग्गा

लुधियाना एफएंडसीसी चुनाव में विधायक सिद्धू के बेटे की जीत, कांग्रेस के गौरव भट्‌टी भी विजेता; बग्गा के बेटे के ऑब्जेक्शन के बाद रिकाउंटिंग

Aug29,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना नगर निगम की फाइनांस एंड कांट्रेक्ट कमेटी (एफएंडसीसी) के शनिवार को चुनाव हुए। 2 पदों के लिए कुल 4 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। 94 पार्षदों और 6 विधायकों ने मताधिकार का इस्तेमाल किया। 2 सदस्यों के चुनाव में एक पर युवराज सिद्धू ने जीत दर्ज की है। आप उम्मीदवार युवराज को 37 वोट मिले और उन्हें विजेता घोषित कर दिया। इसके अलावा कांग्रेस उम्मीदवार गौरव भट्‌टी ने भी जीत दर्ज की है। लुधियाना उत्तरी से विधायक मदनलाल बग्गा के बेटे अमन बग्गा ने रिकाउंटिंग की मांग की है और अब दोबारा गिनती चल रही है। शुरू में 7 वोट कैंसल हुए हैं। पार्षदों ने मतपत्र पर गलत निशान लगा दिए थे। मेयर इंद्रजीत कौर ने पहला वोट डाला था। 2 उम्मीदवार सत्तापक्ष यानी आम आदमी पार्टी के हैं जबकि एक उम्मीदवार कांग्रेस और एक भाजपा से है। गुरुनानक देव भवन के अंदर सिर्फ पार्षदों व विधायकों को एंट्री दी गई। मीडिया और पार्षदों के प्रतिनिधियों को भी एंट्री नहीं दी गई। चुनाव प्रक्रिया के लिए मेयर इंद्रजीत कौर चुनाव अधिकारी थीं। मतदान सुबह 11 बजे से बैलेट पेपर के जरिए मतदान हुआ।
कुल पार्षदों की संख्या: लुधियाना नगर निगम हाउस में कुल 95 पार्षद हैं। इनमें आम आदमी पार्टी (AAP) के 49, कांग्रेस के 25, भाजपा के 19 (जिसमें एक आजाद पार्षद भी है) और शिरोमणि अकाली दल (SAD) के 2 पार्षद शामिल हैं।

AAP के वोटों का गणित: AAP के कुल 49 पार्षदों में से एक मेयर हैं और एक पार्षद विदेश में हैं। मेयर चुनाव अधिकारी की भूमिका में रहेंगी, इसलिए उन्हें वोट देने का अधिकार होगा या नहीं होगा इस पर संशय है।अगर मेयर को वोट देने का अधिकार नहीं हुआ तो AAP के पास कुल 47 वोट बचते हैं। वहीं आप के पास शहर में सात विधायक हैं। उसमें से एक विधाकय जेल में हैं। अगर छह विधायक भी वोट देते हैं तो आप के पास 53 वोट हो जाएंगे। यदि विधायकों की वोट अमान्य हुई तो आप के दूसरे उम्मीदवार का जीतना मुश्किल हो जाएगा।

जीत के लिए न्यूनतम वोट: आप दोनों उम्मीदवारों के पास केवल 53 वोट बचेंगे। अगर क्रॉस वोटिंग नहीं होती है तो जीत के लिए एक उम्मीदवार को पहली वरीयता के कम से कम 26 वोटों की आवश्यकता है। ऐसे में आप के दोनों उम्मीदवारों की जीत तय है। अगर क्रॉस वोटिंग हुई या अकाली दल के पार्षदों ने कांग्रेस उम्मीदवार को वोट दी तो आप के लिए दूसरा उम्मीदवार जिताना मुश्किल हो जाएगा।

वरीयता वोटिंग: नगर निगम सचिव विवेक वर्मा के अनुसार, F&CC सदस्यों का चुनाव 'सिंगल ट्रांसफेरेबल वोट सिस्टम' यानी वरीयता के आधार पर होगा। पार्षद अपनी पसंद के अनुसार उम्मीदवारों को पहली और दूसरी वरीयता देंगे। यदि पहली पसंद के वोटों में टाई होता है, तो दूसरी पसंद के वोटों की गिनती की जाएगी।

Mla-Sidhus-Son-Wins-Ludhiana-F-cc-Election-Congresss-Gaurav-Bhatti-Also-Victorious-Recount-Held-Following-Objection-By-Baggas-Son



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं