September 16, 2026 14:32:59
भाजपा की पंजाब नेताओं को दोटूक, पार्टी के साथ बने रहेगो तो मिलेगा सम्मान, अनुशासनहीनता पर होगा एक्शन

भाजपा की पंजाब नेताओं को दोटूक, पार्टी के साथ बने रहेगो तो मिलेगा सम्मान, अनुशासनहीनता पर होगा एक्शन

Aug31,2026 | Enews Team | Punjab

पंजाब। भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त प्रभारी डॉ सतीश पूनिया तीन दिन के पंजाब दौरे पर हैं। उन्होंने चंडीगढ़ में भाजपा कोर कमेटी की बैठक की और नेताओं व वर्कर्स को क्लीयरकट मैसेज दिया है कि पार्टी के साथ बने रहोगे तो पार्टी पूरा सम्मान देगी। अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं होगी। डॉ सतीश पूनिया ने कहा कि 2027 में चुनाव है और पार्टी में बहुत से नेता चुनाव लड़ने की ईच्छा रखते हैं। पार्टी एक को ही टिकट दे सकती है। जो लोग पार्टी में बने रहते हैं पार्टी उन्हें अलग-अलग प्लेटफार्म पर एडजस्ट करके पूरा सम्मान देती है। उन्होंने कहा कि नेताओं और कार्यकर्ताओं को जो भी बात रखनी है वो पार्टी प्लेटफार्म पर रखें। उनका कहना है कि नेताओं और कार्यकर्ताओं को इस बात का ध्यान रखना होगा कि वो अनुशासन की सीमा से बाहर न जाएं। पार्टी हर कार्यकर्ता व नेता की बात को सुनेगी और उन्हें पूरा मान सम्मान दिया जाएगा। कल से दो दिन पूनिया जालंधर में पार्टी नेताओं व वर्कर्स के साथ मीटिंग करेंगे और कुछ लोगों से वन टू वन मीटिंग भी करेंगे। पार्टी सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक चलाया जाएगा। डॉ पूनिया ने कहा कि एक महीने तक पार्टी की टॉप लीडरशिप से लेकर बूथ लेवल तक के कार्यकर्ता कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इससे पार्टी का लोगों से सीधा कनेक्ट होगा।

17 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा
डॉ. सतीश पूनिया ने भाजपा हाईकमान का रुख साफ करते हुए कहा कि पार्टी 117 सीटों पर अकेले मैदान में उतरेगी। अकाली दल या अन्य दलों से मुलाकातों पर उन्होंने कहा कि बैठकों का मतलब हमेशा गठबंधन नहीं होता, देश और प्रदेश में कई अन्य मुद्दे भी होते हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ने नशा, भ्रष्टाचार खत्म करने और बेहतर कानून व्यवस्था देने का वादा किया था, लेकिन सरकार अपने हर वादे से मुकर गई है।

युवाओं का भविष्य संकट में
पंजाब में नशे के विकराल रूप पर चिंता जताते हुए पूनिया ने कहा कि नशे के कारण युवाओं का जीवन दांव पर है। फिलहाल करीब 2.75 लाख युवा नशा मुक्ति केंद्रों में अपना इलाज करा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी 'मन की बात' में नशे के खिलाफ सख्त संदेश दिया है। भाजपा पंजाब में जल्द ही नशे के खिलाफ एक बड़ा अभियान शुरू करेगी। भाजपा के आगामी चुनाव घोषणापत्र में नशे के खात्मे और सीमा पार से होने वाले 'नार्को-टेररिज्म' से निपटने के लिए एक ठोस रणनीति जनता के सामने रखी जाएगी।

पंजाब सीमावर्ती राज्य, केंद्र की प्राथमिकता
पूनिया ने कहा कि पंजाब एक संवेदनशील बॉर्डर स्टेट है, इसलिए प्रधानमंत्री मोदी और पूरी भाजपा की प्राथमिकता में पंजाब सबसे ऊपर है। आगामी चुनाव को देखते हुए गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय नेतृत्व के लगातार दौरे पंजाब में होंगे। केंद्र सरकार पर भेदभाव के आरोपों को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि मोदी सरकार किसी राज्य के साथ भेदभाव नहीं करती और किसानों के सभी लंबित मुद्दों पर सरकार सहानुभूतिपूर्वक ध्यान देगी।

Bjps-Blunt-Message-To-Punjab-Leaders-Stay-With-The-Party-And-Earn-Respect-Indiscipline-Will-Invite-Action



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं