October 18, 2026 05:19:01

झोटा हत्याकांड में केंद्रीय मंत्री शाह का बयान, बोले- पंजाब सरकार से रिपोर्ट मांगेंगे, विधायक का नाम आया; केजरीवाल बोले- अदानी पोर्ट के रास्ते नशा आपने फैलाया

Oct16,2026 | Enews Team | Punjab

पंजाब। पंजाब के मानसा में नशा विरोधी एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की हत्या के केस में अब केंद्र सरकार की एंट्री हो गई है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने हत्या पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि झोटा की दिनदहाड़े हत्या हुई। उनके पिता ने AAP सरकार और विधायक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। झोटा के पिता भीम सिंह ने मानसा में नशा तस्करों को सरकार और MLA विजय सिंगला की शह का आरोप लगाया था। इससे पहले भी दिड़बा में गुलजार सिंह ने दबाव में जहर खाकर सुसाइड किया। केंद्रीय गृहमंत्रालय दोनों घटनाओं को लेकर पंजाब सरकार से जवाब मांगेगा। शाह ने पूछा कि पंजाब की जनता की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन निभाएगा। जनता को प्रचार और घोषणाएं नहीं बल्कि रिजल्ट चाहिए। पंजाब में कई तरह के खतरे पैदा हो गए हैं। शाह के बयान पर पलटवार करते हुए AAP के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में नशा अदानी पोर्ट के रास्ते आपने फैलाया। गैंगस्टर को संरक्षण देकर गैंगस्टरवाद भी आपने फैलाया। आप पंजाब में नशा बेचकर कमाई के चक्कर में हो। वहीं, सीएम मान ने भी अमित शाह पर पलटवार करते हुए कहा कि मेरे बारे में बोलने से पहले वो गुजरात का हाल देख लें।


पंजाब में नशे का कारोबार फल-फूल रहा
शाह ने सोशल मीडिया (X) पर पोस्ट में लिखा- पंजाब आज नशे, गैंगस्टरवाद व संगठित अपराध के बढ़ते खतरे से जूझ रहा है। भगवंत मान सरकार के सामने सबसे बड़ा सवाल है कि आखिर पंजाब की जनता की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन निभाएगा?। पंजाब में नशे का कारोबार फल-फूल रहा है, संगठित अपराध का खतरा बढ़ रहा है और नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। शाह ने लिखा- दिड़बा में एक पिता का दबाव में जहर खा लेना और मानसा में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले परविंदर सिंह झोटा की दिनदहाड़े हत्या ने पंजाब की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। परविंदर के पिता ने AAP सरकार और उनके विधायक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। गृह मंत्रालय भी इन दोनों घटनाओं पर पंजाब सरकार से जवाब मांगेगा।

केजरीवाल बोले- नशा-गैंगस्टर को संरक्षण अपने दिया
शाह की पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए AAP के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने लिखा- पंजाब में अदानी पोर्ट के रास्ते नशा फैलाने वाले आप लोग, पंजाब में गैंगस्टरवाद फैलाने वाले को साबरमती जेल में संरक्षण देने वाले आप लोग। 2007-2017 में चिट्टा पार्टी के साथ मिल कर पंजाब में नशा फैलने वाले आप लोग और अब उसी पार्टी के साथ मिलकर पंजाब में नशा बेचकर फिर से अरबों रुपए कमाने के सपने देख रहे हो?। केजरीवाल ने आगे कहा- आज सबसे ज़्यादा नशा उन राज्यों में है जहां कई कई सालों से आपकी सरकारें हैं। उन राज्यों में नशा बेचकर पेट नहीं भरा? अब फिर से अपनी चिट्टा पार्टी के साथ मिलकर पंजाब को बर्बाद करने आ गए? जनता जानती है कि आपकी गंदी नजर पंजाब के पानी पर है, पंजाब यूनिवर्सिटी पर है, चंडीगढ़ पर है। आप फिर से तीनों काले कानून लाना चाहते हो? पंजाब ये कभी नहीं होने देगा।

Union-Minister-Shahs-Statement-On-The-Jhota-Murder-Case-He-Says-They-Will-Seek-A-Report-From-The-Punjab-Government-Noting-That-An-Mlas-Name-Has-Surfaced-Kejriwal-Responds-You-Are-The-One-Who-Spread-Drugs-Via-The-Adani-Port




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2023