पूर्व कांग्रेस Mla आवला अकाली दल में शामिल:bjp से गठजोड़ के संकेत के बीच पार्टी बदली; वड़िंग ने कहा था- 2 टिकट, बाप का राज है?
Oct25,2026
| Enews Team | Punjab
पंजाब। फाजिल्का के जलालाबाद से पूर्व कांग्रेस विधायक रमिंदर सिंह आवला रविवार को अकाली दल में शामिल हो गए। अकाली दल के भाजपा से गठजोड़ के संकेतों के बीच आवला ने पार्टी बदल ली है। कुछ दिन पहले फिरोजपुर में पंजाब कांग्रेस के तत्कालीन अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के टिकट संबंधी बयान पर आवला नाराज हुए थे। वड़िंग ने एक परिवार के एक से अधिक सदस्यों को टिकट देने के मुद्दे पर कहा था- “2 टिकट, बाप का राज है?”। इस बयान को आवला से जोड़कर देखा गया था। आवला को चंडीगढ़ में शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने पार्टी जॉइन करवाई। इसको लेकर सुखबीर बादल ने सोशल मीडिया (X) पर पोस्ट डाली। उन्होंने लिखा- जलालाबाद से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक रमिंदर सिंह आवला का शिरोमणि अकाली दल में स्वागत करते हुए खुशी हो रही है। जलालाबाद ने मुझे तीन बार यहां से सेवा करने का अवसर दिया। अकाली सरकारों के कार्यकाल में इस विधानसभा क्षेत्र में बड़े स्तर पर विकास कार्य भी हुए।
टिकट को लेकर वड़िंग ने कहा था- बाप का राज है क्या
4 अगस्त को पंजाब कांग्रेस के तत्कालीन अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने फिरोजपुर में एक जनसभा के दौरान परिवार के एक से अधिक सदस्यों को टिकट देने के मुद्दे पर बयान दिया था। उन्होंने कहा कि बड़े नेता खुद भी चुनाव लड़ना चाहते हैं और अपने बेटों के लिए भी टिकट मांगते हैं। वड़िंग ने कहा कि उनके अध्यक्ष रहते एक परिवार को दो टिकट नहीं मिलेंगे। बाप का राज क्या है। इस बयान को रमिंदर सिंह आवला से जोड़कर देखा गया। फिरोजपुर में कांग्रेस में रमिंदर सिंह आवला और लोकसभा सांसद शेर सिंह घुबाया के बीच टिकट को लेकर खींचतान रही है। 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले जब शेर सिंह घुबाया शिरोमणि अकाली दल छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए, तब पार्टी के कई स्थानीय नेताओं ने उनको उम्मीदवार बनाने का विरोध किया था। रमिंदर सिंह आवला समेत स्थानीय नेताओं की नाराजगी भी उस समय चर्चा में रही। हालांकि, घुबाया को कांग्रेस हाईकमान ने टिकट दिया।
Former-Congress-Mla-Awla-Joins-Akali-Dal-Switches-Party-Amid-Signs-Of-An-Alliance-With-The-Bjp-Warring-Had-Remarked-Two-Tickets-Is-This-Some-Sort-Of-Family-Fiefdom