आप छोड़ने वाले तीनों विधायक भाजपा में शामिल, बोले- पंजाब में फिरौती इंडस्ट्री बनी, गैंगस्टर सरकार में
Nov2,2026
| Enews Team | Punjab
पंजाब। पंजाब चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (आप) के 3 विधायक भाजपा में शामिल हो गए हैं। इनमें अमृतसर नॉर्थ से कुंवर विजय प्रताप सिंह, समाना से चेतन सिंह जौड़ामाजरा और सनौर से हरमीत सिंह पठानमाजरा शामिल हैं। BJP जॉइन करने के बाद विधायक कुंवर ने कहा कि पंजाब में गैंगस्टर सरकार का हिस्सा बन गए। फिरौती की इंडस्ट्री चल रही है। इन तीनों विधायकों ने पिछले 2 दिनों में आप से इस्तीफा दिया। रविवार को जौड़ामाजरा और पठानमाजरा के इस्तीफे के बाद सोमवार को कुंवर ने भी पार्टी छोड़ दी। कुंवर और पठानमाजरा ने विधानसभा की मेंबरशिप से भी इस्तीफा दे दिया है। कुंवर को जून 2025 में आप ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते 5 साल के लिए पार्टी से सस्पेंड कर दिया था। विधायक कुंवर विजय प्रताप ने कहा कि पंजाब में जिन गैंगस्टरों के खिलाफ वह कोर्ट में गवाही दे रहे, वह सरकार में हिस्सा बन चुके हैं। फिरौती एक इंडस्ट्री बन गई है। ये शर्मनाक है।
पंजाब को कर्ज में डुबोया
विधायक हरमीत पठानमाजरा ने कहा कि आप सरकार ने ढाई लाख करोड़ का कर्ज लिया, यह अब तक का सबसे बड़ा कर्ज है। जब मैंने पंजाब की बता उठाई तो मुझे परेशान किया गया। विधायक चेतन जौड़ामाजरा ने कहा- ऐसे हालात बन गए हैं कि पंजाब में कब किसकी हत्या हो जाए, पता नहीं। 3 हजार ग्रामीण डिस्पेंसरी बंद कर 881 आम आदमी क्लिनिक खोल दिए। विधायकों ने कहा कि दूध लेने हमें घर से बाहर जाना पड़ता है लेकिन पंजाब में नशे की होम डिलीवरी हो रही है। 35 दिन में सगे भाईयों की नशे से मौत हुई।
All-Three-Mlas-Who-Quit-Have-Joined-The-Bjp-They-Stated-That-An-Extortion-Industry-Has-Emerged-In-Punjab-With-Gangsters-Effectively-In-Government