November 24, 2026 19:28:32

भाजपा- अकाली दल नें सात साल बाद गठजोड़: अमृतसर-जालंधर में हुई अरदास, प्रदेश में शांति और भाईचारे को बताया सबसे बड़ी जरूरत

Nov24,2026 | Enews Team | Punjab

पंजाब। पंजाब में भाजपा और अकाली दल में सात साल बाद गठजोड़ की घोषणा हो गई है। यह घोषणा चंडीगढ़ में की गई। जहाँ केंद्रीय ग्रह मंत्री अमित शाह, नेशनल अध्यक्ष नितिन नबीन, अकाली दल से सुखबीर सिंह बादल मौजूद थे। इस घोषणा के बाद अमृतसर में गुरुद्वारा छेवीं पातशाही में पंजाब की चढ़दी कला, खुशहाली और दोनों दलों के बीच गठबंधन की मजबूती के लिए अरदास की गई। इस मौके पर राज्यसभा सदस्य एवं भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी तरुण चुग विशेष रूप से शामिल हुए। तरुण चुग ने भाजपा और अकाली दल के बीच हुए गठजोड़ का स्वागत किया। उन्होंने इस गठजोड़ को पंजाब की तरक्की के अलावा नशा मुक्त के सपने को साकार करने के लिए जरूरी बताया। उन्होंने गृहमंत्री के वादे को दोहराया और कहा कि अमित शाह 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को नशा मुक्त करने की घोषणा कर चुके हैं। ये गठजोड़ उसी की तरफ बढ़ा कदम है।

पंजाब की खुशहाली के लिए की अरदास
इस दौरान राज्यसभा सदस्य सीए सतपाल शर्मा, जम्मू से विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया, डा. देवेंद्र कुमार मनियाल और जम्मू-कश्मीर भाजपा के महासचिव गोपाल महाजन भी मौजूद रहे। इस मौके पर तरुण चुग ने पंजाब की खुशहाली, शांति और विकास के लिए एकजुट होकर काम करने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पंजाब गुरुओं, पीरों और शहीदों की धरती है। प्रदेश की तरक्की, भाईचारे और खुशहाली के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने चाहिए।

Bjp-Akali-Dal-Alliance-Restored-After-Seven-Years-Prayers-Offered-In-Amritsar-And-Jalandhar-Peace-And-Brotherhood-In-The-State-Highlighted-As-The-Utmost-Necessity




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2023