November 24, 2026 19:28:31

सीएम मान का तंज - भाजपा-अकाली गठबंधन नहीं, ठगजोड़ है, बोले- 20 साल सत्ता में रहे, पंजाब के लिए कुछ नहीं किया, अब फिर साथ आए

Nov24,2026 | Enews Team | Punjab

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि भाजपा व शिरोमणि अकाली दल का गठबंधन एक 'ठगजोड़' है। यह गठबंधन पंजाब के हितों के लिए नहीं, बल्कि अपने परिवारों और राजनीतिक जमीन को बचाने के लिए किया गया है। मान ने दोनों दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि कृषि कानूनों से लेकर पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ और बीबीएमबी के मुद्दे पर दोनों एक-दूसरे के खिलाफ बोलते रहे हैं। अब सत्ता की खातिर फिर एक साथ आ गए हैं। उन्होंने नौ मिनट का वीडियो जारी किया है। सीएम भगवंत मान ने कहा कि आखिरकार भाजपा और अकाली दल का गठबंधन हो गया है। दोनों एक-दूसरे को क्या-क्या कहते रहे हैं, मैं आपको याद दिलाना चाहता हूं। इन्होंने लोगों को मूर्ख बनाने का ठेका लिया हुआ है। इन्हें लगता है कि लोग तो भोले हैं और थोड़े समय बाद बातें भूल जाते हैं।

कृषि कानूनों के पक्ष में थे, आंदोलन तेज होने पर बदले
सीएम ने कहा कि तीन कृषि कानूनों से बात शुरू करते हैं। पहले बादल परिवार इन तीनों कानूनों के पक्ष में बोलता रहा कि कानून बहुत बढ़िया हैं। इससे पंजाब की खेती को बहुत फायदा होगा। जब किसान अपने संघर्ष के चरम पर पहुंच गया और पूरी दुनिया से उन्हें समर्थन मिलने लगा तो इन्हें लगा कि यह बात गलत साबित हो जाएगी और पंजाब में राजनीतिक रूप से टिकना मुश्किल हो जाएगा। फिर इन्होंने हरसिमरत कौर बादल से इस्तीफा दिलवाकर कानूनों के खिलाफ बोलना शुरू कर दिया। कहने लगे कि भाजपा किसान विरोधी है और हमने कुर्बानी दे दी है। लेकिन तब तक लोग समझ चुके थे कि इनके बीच बातचीत है और लोगों को दिखाने के लिए ये अलग हो रहे हैं।

पीयू, चंडीगढ़ व बीबीएमबी के मुद्दे पर भाजपा को घेरा
सीएम ने कहा कि यह वही भाजपा है, जो कहती है कि पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ पर कब्जा करेंगे और सिंडिकेट बदलकर आरएसएस के आदमी को फिट करेंगे। जो कहती है कि चंडीगढ़ में विधानसभा बना देंगे और दिल्ली की तरह अलग स्टेट बना देंगे, जिससे चंडीगढ़ पंजाब की राजधानी नहीं रहेगा। वही भाजपा बीबीएमबी में अपने आदमी भर्ती करके पंजाब का पानी राजस्थान और हरियाणा को देने की बात करती है। उस भाजपा से अकाली दल किस मुंह से समझौता कर रहा है?

पंजाब की झांकी रोकने की कोशिश का आरोप लगाया
भाजपा कहती है कि 26 जनवरी को दिल्ली में निकलने वाली परेड में पंजाब की झांकी नहीं होगी। हमने लड़ाई करके यह काम करवाया। हमने बीबीएमबी को बचाया। मैं नंगल डैम पर गया। यह वही भाजपा है, जिसके बारे में सुखबीर बादल कहते थे कि सिख संस्थाओं पर कब्जा कर रही है। भाजपा ने महाराष्ट्र पर कब्जा कर लिया, पटना साहिब पर कब्जा कर लिया, दिल्ली की कमेटी को एसजीपीसी से अलग कर दिया और हरियाणा की कमेटी अलग कर दी। भाजपा आरएसएस की मदद से कब्जा कर रही है। दो तारीख के आदेश पर कहा था कि सिख साहिब भाजपा के इशारे पर काम कर रहे हैं। क्या थोड़ी बहुत शर्म है?

Cm-Mann-Takes-A-Dig-The-Bjp-Akali-Alliance-Is-Not-An-Alliance-But-A-Thug-Jod-An-Unholy-Nexus-Of-Crooks-He-Remarked-That-They-Were-In-Power-For-20-Years-Did-Nothing-For-Punjab-And-Have-Now-Come-Together-Once-Again




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2023