November 29, 2026 08:13:33

निगम चुनाव में आप-अकाली कार्यकर्ताओं में तनाव, वार्ड नंबर-44 में वर्कर आमने-सामने, शिअद ने धक्केशाही के आरोप लगाए

Nov28,2026 | Enews Team | Punjab

पंजाब। पटियाला में नगर निगम चुनाव को लेकर माहौल तनावपूर्ण हो गया। वार्ड नंबर-44 में आम आदमी पार्टी (आप) और शिरोमणि अकाली दल के कार्यकर्ता आमने-सामने हो गए। अकाली दल के कार्यकर्ताओं ने आप वर्करों पर धक्केशाही-मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद पटियाला पुलिस अलर्ट हो गई और एसपी सिटी मोहित अग्रवाल मौके पर पहुंचे। शिअद नेताओं ने एसपी से बात की और उन्हें घटना की जानकारी दी। एसपी ने शिअद वर्कर्स से कहा कि अगर उनके साथ धक्केशाही या मारपीट हुई है तो तुरंत इसकी शिकायत पुलिस को दें। इसके साथ ही एसपी सिटी ने स्पष्ट किया कि हिंसा की घटना किसी गली-मोहल्ले में हुई है, न कि किसी बूथ के पास। उन्होंने कहा कि बूथ के आसपास अनावश्यक भीड़ इकट्ठा करके मतदाताओं या किसी अन्य व्यक्ति को प्रभावित करने की कोशिश करना भी बिल्कुल गलत है।

पटियाला समेत 3 नगर निकायों में हो रहा है मतदान
पटियाला नगर निगम, मोगा के बाघापुराना और धर्मकोट नगर काउंसिलों में आज मतदान शुरू हो गया। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद राज्य चुनाव आयोग ने तीनों निकायों के कुल 52 वार्डों में दोबारा मतदान करवाने के आदेश दिए थे। तीनों निकायों में आज 150 बूथों पर 1.76 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिनमें 91,415 पुरुष, 84,999 महिलाएं और 15 अन्य (थर्ड जेंडर) मतदाता शामिल हैं। मतदान सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक होगा। सुप्रीम कोर्ट की हिदायतों के बाद मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मोगा के 30, धर्मकोट के 7 और बाघापुराना के 15 वार्डों में आज मतदान होना है। राज्य चुनाव आयोग ने मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

Tension-Between-Aap-And-Akali-Workers-During-Municipal-Elections-Workers-Come-Face-To-Face-In-Ward-No-44-Sad-Alleges-High-handed-Tactics




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2023