November 29, 2026 08:13:32

पंजाब में भाजपा का बड़ा पॉलीटिकल बदलाव, छह मोर्चों के प्रभारी किए नियुक्त, परमिंदर बराड़ को युवा मोर्चा, अनिल सरीन को महिला और रजनीश धीमान को एससी मोर्चा इंचार्ज किया नियुक्त

Nov28,2026 | Enews Team | Punjab

लुधियाना। भारतीय जनता पार्टी पंजाब ने संगठनात्मक स्तर पर छह प्रदेश मोर्चों के प्रभारियों की नियुक्ति की है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केवाल सिंह ढिल्लों ने शनिवार को इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी करते हुए सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू करने की घोषणा की। जारी सूची के अनुसार, परमिंदर बराड़ को युवा मोर्चा, अनिल सरीन को महिला मोर्चा, जीवन गर्ग को किसान मोर्चा, रजनीश धीमान को अनुसूचित जाति (एससी) मोर्चा, राजेश बाघा को ओबीसी मोर्चा और राकेश राठौर को अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रभारी नियुक्त किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष केवाल सिंह ढिल्लों की ओर से जारी आदेश की प्रति सभी प्रदेश मोर्चा अध्यक्षों को भी भेजी गई है। इन नियुक्तियों के साथ भाजपा ने पंजाब में अपने विभिन्न मोर्चों की संगठनात्मक जिम्मेदारियां तय कर दी हैं।
----

Major-Political-Reshuffle-For-The-Bjp-In-Punjab-In-Charges-Appointed-For-Six-Wings-Parminder-Brar-For-The-Yuva-Morcha-Youth-Wing-Anil-Sarin-For-The-Mahila-Morcha-Womens-Wing-And-Rajnish-Dhiman-For-The-Sc-Morcha-Scheduled-Castes-Wing




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2023