ई न्यूज़ पंजाब , लुधियाना संत ईशर सिंह नगर में एलईडी लाइट लगाने के काम का उदघाटन पार्षद ममता आशु की और से किया गया। इस अवसर पर प्रधान ईशवर सिंह गिल और वाईस प्रधान इंद्रजीत सिंह भल्ला ने ममता आशु का स्वागत किया। संत ईशर नगर में इलाका निवासी लंबे समय से इन लाइट्स का इंतजार कर रहे थे। इन अवसर पर ममता आशु ने कहा कि एलईडी से जहां बिजली का बिल कम होगा, वहीं लोगों को पहले से बेहतर रोशनी मिल पाएगी। इम्रोवमेंट ट्रस्ट के तहत आते संत ईशर नगर में इस दौरान लोगों ने अपनी कई अन्य समस्या भी ममता आशु को बताई। इस अवसर पर ट्रस्ट के एसडीओ जसविंदर सिंह, एस के वर्मा और एस पी शर्मा मौजूद थे।