ई न्यूज़ पंजाब, लुधियाना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को देशभर से मिले 2700 से अधिक उपहारों की आज से नीलामी की जाएगी. इससे मिलने वाली धनराशि का इस्तेमाल गंगा के संरक्षण और नदी को नवजीवन देने के लिए किया जाएगा. विभिन्न संगठनों और मुख्यमंत्रियों की ओर से प्रधानमंत्री को दिए गए कुल 2,772 उपहारों में पगड़ी, शॉल, चित्र, तलवारें आदि शामिल हैं. इन सामानों का बेस प्राइस 200 रुपये से लेकर 2.5 लाख रुपये तक रखा गया है. 14 सितम्बर से 3 अक्टूबर तक इन सामानों की नीलामी ई-नीलामी के ज़रिए होगी।