September 2, 2026 12:45:33

जिला भाजपा ने प्राइमरी स्मार्ट स्कूल में बच्चों को कॉपी पेंसिल देकर मनाया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

Sep18,2019 | Yashpal sharma | ludhiana

ई न्यूज पंजाब, लुधियाना देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिन पूरे देश में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया। इसी उपलक्ष्य में आज स्थानीय मोहल्ला जनता नगर के सरकारी प्राइमरी स्मार्ट स्कूल में स्कूली बच्चों को कॉपी पेंसिल व केक वितरित कर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिन मनाया गया । इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष रजनीश धीमान ने कहा कि मोदी जी के जनम दिन के अवसर पर बच्चो में भी भारी उत्साह देखने को मिला। उन्होंने कहा कि बच्चे हमारे देश के भावी भविष्य है। इसी लिए बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करने के लिए ऐसे प्रयास जरुरी है । इस अवसर पर स्कूल कमेटी के चेयरमैन परवीन गोयल, स्कूल के प्रिंसिपल राजिंदर सिंह, रमनदीप कौर, शैली चन्दर, तरविंदर कौर, सेवादार गुरमीत, कुलदीप कौर, गुरदेव कौर, जसविंदर कौर, बलविंदर एवं भाजपा लुधियाना के जिला सचिव डा. निर्मल नय्यर, मंडल अध्यक्ष सुरिंदर कौशल, हकीकत बस्सी, दीपक डडवाल, मनोज मेहन. क्रांति डोगरा, बलविंदर शर्मा, कुणाल शर्मा इत्यादी उपस्थित रहे।

bjp celebrate modi birthday




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2023