ई न्यूज पंजाब, लुधियाना ओशो मित्र मंडल द्वारा सेठ हॉस्पिटल रोज एंक्लेव माया नगर में शास्त्रीय संगीत संध्या का आयोजन किया गया। जिस पर मैडम रमा भगत व स्वामी जसदीप सिंह द्वारा वायलिन व तबला वादन द्वारा मित्रों का भरपूर मनोरंजन किया। इस अवसर पर उन्होंने सितार वादन द्वारा बहुत ही मधुर धुनें निकालकर सदगुरु ओशो को धन्यवाद दिया । स्वामी रविंद्र सेठ द्वारा सदगुरु ओशो द्वारा रचित ध्यान विधियों में से वाइट रोव, नो माइंड ध्यान विधियां करवाई गई। इस अवसर पर स्वामी जी ने कहा कि ओशो द्वारा रचित ध्यान विधियां करने से शरीर के अनेकों रोग दूर होते हैं । इस अवसर पर स्वामी जगदीश सढ़ाना, हरबंस लाल जी, सतपाल शर्मा, रामा जी, अशोक भारती, हरबंस सिंह, मां वनिता सेठ तमन्ना रानी, सर्वजीत कौर, हरप्रीत कौर ,जसप्रीत ने संगीत संध्या का आनंद लिया इत्यादि मित्रों ने संध्या का आनंद लिया।
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)