March 15, 2026 16:11:32

आस के साथ आने वाले भक्त के विश्वास को श्री बालाजी भगवान कभी टूटने नहीं देते :- अशोक जैन

Jan8,2020 | Yashpal Sharma | Ludhiana

ई न्यूज पंजाब, लुधियाना   सिद्व पीठ महाबली संकटमोचन श्री हनुमान मंदिर प्रांगण में श्रंखलाबद्ध संध्या चौंकी का आयोजन प्रधान अशोक जैन की अध्यक्षता में किया गया प्रातः मंदिर प्रांगण में 894 वां हवन यज्ञ आकाश मेहरा,राजेश के सौभाग्यशाली परिवार द्वारा करवाया गया हवन यज्ञ में पारिवारिक सदस्यों व् मंदिर कमेटी के समस्त अधिकारी पदाधिकारियों ने सम्पूर्ण आहुतियां डाल कर जनकल्याण के लिए अरदास की हवन यज्ञ मंदिर के आचार्यों पंडित विष्णु,पंडित देवी दयाल,पंडित रामजी,पंडित सुरेश,पंडित विश्राम,पंडित संजय ने मंत्रोउच्चारण के साथ सम्पूर्ण करवाया।संध्या चौंकी में भजन सम्राट शिव भारद्वाज एंड पार्टी ने श्री बालाजी महाराज के समक्ष अपने भजनों के माध्यम से हाजिरी लगाई इसके अतिरिक्त कुमार संजीव,मैंडी संधू,राजू मान,भारती शर्मा आदि ने विशेष रूप से श्री बालाजी दरबार में एक एक भजन की सेवा कर हाजिरी भरी उन्होंने इस अवसर पर कहा कि इस पवित्र दरबार से जिसने श्रद्वा से मिट्टी भी उठाई वो सोना बन जाती है अर्थात जिसने जो माँगा वो मिला है संध्या चौंकी में मंच का सचालन प्रसिद्ध मंच सचालक सुरिंदर बावा ने किया।शिव भारद्वाज की गाई भेंट --मन हो कभी उदास तो मंदिर आया करो अपना हाल सुनाया करो;;; पर भक्त भाव विभोर हुए और भक्ति में उनकी आँखे नम हो गई। संध्या चौंकी के अवसर पर प्रधान अशोक जैन ने कहा कि जो भी भक्त निस्वार्थ भावना से श्रद्वा से यहां हमारी आस बालाजी हमारा विश्वास बालाजी के साथ आया है हमारा विश्वास है वो इस सिद्व दरबार से खाली नहीं लौटा है उन्होंने कहा कि यह भक्त और उस प्रभु के बीच आस और विश्वास की कड़ी है और आस के साथ आने वाले भक्त के विश्वास को श्री बालाजी भगवान कभी टूटने नहीं देते उसकी हर दुविधा हर लेते है।संध्या चौंकी के अवसर पर भंडारे की सेवा मंदिर की महिला संकीर्तन मंडली द्वारा की गई। इस अवसर पर मंदिर संकीर्तन मंडली के भजन गायक बलजीत सिंह पीता व् रोहित डंग ने भजनो के माध्यम से मंदिर के आचार्यों द्वारा सभी दरबारों में भोग लगाया गया पवित्र श्री बालाजी महाराज का ध्वज लहराया गया व् श्री मेहंदीपुर बालाजी व् सालासर श्री बालाजी धाम के पवित्र छींटे आये भगतों पर दिए गए।मंदिर के आचार्यों पंडित विष्णु,पंडित देवी दयाल,पंडित रामजी,पंडित सुरेश,पंडित विश्राम,पंडित संजय द्वारा विधिविधान के साथ श्री हनुमान चालीसा पाठ किया गया पाठ के उपरान्त संध्या चौंकी को विराम दिया गया। इस अवसर पर अमृत लाल वर्मा,सोमनाथ मड़कन,ऋषि जैन,अमन जैन,अनुज मदान,अरविन्द टिल्लू,ज्योति गुप्ता,संजय गुप्ता,सतीश डंग, सन्दीप धमीजा,भारती सोनी,मदन लाल मदान,नवल जैन,निशांत चोपड़ा,विश्वनाथ सेठी,नरिंदर नंदू ,बलजीत सिंह पीता,रोहित डंग,सुनील कुमार,दीपक घई,अशोक गुप्ता,आदि उपस्थित हुए।

Shri-Bala-Ji




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023