August 25, 2026 12:09:56

श्री बालाजी मंदिर में हुआ महाशक्तिशाली दुर्गा सप्तशती का पाठ

जिस प्रकार से वेद अनादि हैं, उसी प्रकार सप्तशती भी अनादि है :- अशोक जैन

Jan15,2020 | Yashpal Sharma | Ludhiana

ई न्यूज पंजाब, लुधियना  सिद्व पीठ महाबली संकटमोचन श्री हनुमान मंदिर प्रांगण में प्रधान अशोक जैन की अध्यक्षता में संध्या चौंकी का आयोजन किया गया जिसमें स्वाति बस्सी एवं दुर्गा स्तुति पाठ ग्रुप की स्वाति बस्सी,पूजा कौशल,सोनिया नारंग,प्रियंका बजाज,रोमिता मखीजा,कनिका खुराना,रजनी सेठी अरोड़ा,ऊषा बस्सी,सदस्यों द्वारा एक लय एक सुर में माँ भगवती के दुर्गा सप्तशती का पाठ कर उपस्थित भक्तों को माँ भगवती की भक्ति में रम दिया पूरा प्रांगण एकाग्रचित हो पुरे मन से मां दुर्गा भवानी के स्वरूप का व्याख्यान सुन रहे थे। स्वाति बस्सी ने मां दुर्गा के महत्व बताते हुए कहा कि दुर्गा सप्तशती का पाठ करने से सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है क्योंकि दुर्गा सप्तशती को चारों वेदों की तरह अनादि ग्रंथ माना जाता है इसमें मां के चरित्र की गाथा गाई है। प्रधान अशोक जैन ने इस अवसर पर कहा कि  जब जब इस धरती पर पाप असहनीय हो जाता है तब तब देवी देवता के अवतरण के रूप में कोई महा शक्ति इस धरती पर अवतार लेकर उस पाप का नाश करती है |महाशक्तिशाली और इच्चापुरक काव्य दुर्गा सप्तसती से जानते है की किस तरह माँ दुर्गा का जन्म हुआ और किस तरह उन्होंने बार बार पृथ्वी पर दैत्यों के पाप को ख़त्म किया|उन्होंने कहा कि सनातन धर्म के प्रचार और प्रसार के लिए स्वाति बस्सी एवं दुर्गा स्तुति पाठ ग्रुप द्वारा सप्तशती के माध्यम से किया जा रहा प्रचार प्रशंसनीय है।मंदिर कमेटी द्वारा आये भक्तों के लिए भंडारे का उचित प्रबंध किया गया व् विशेष रूप पाठ ग्रुप की मन्नू बस्सी,तेजसव बस्सी,नीलम पाहवा,रजनी अरोड़ा,रवि अरोड़ा,अरमान अरोड़ा,सदस्याओं को सम्मान चिन्ह देकर सन्मानित किया गया।इस अवसर पर मंदिर संकीर्तन मंडली के भजन गायक बलजीत सिंह पीता व् रोहित डंग ने भजनो के माध्यम से मंदिर के आचार्यों द्वारा सभी दरबारों में भोग लगाया गया पवित्र श्री बालाजी महाराज का ध्वज लहराया गया व् श्री मेहंदीपुर बालाजी व् सालासर श्री बालाजी धाम के पवित्र छींटे आये भगतों पर दिए गए।मंदिर के आचार्यों पंडित विष्णु,पंडित देवी दयाल,पंडित रामजी,पंडित सुरेश,पंडित विश्राम,पंडित संजय द्वारा विधिविधान के साथ श्री हनुमान चालीसा पाठ किया गया पाठ के उपरान्त संध्या चौंकी को विराम दिया गया। इस अवसर पर अमृत लाल वर्मा,सोमनाथ मड़कन,ऋषि जैन,अमन जैन,अनुज मदान,अरविन्द टिल्लू,ज्योति गुप्ता,संजय गुप्ता,सतीश डंग, सन्दीप धमीजा,भारती सोनी,मदन लाल मदान,नवल जैन,निशांत चोपड़ा,विश्वनाथ सेठी,नरिंदर नंदू ,बलजीत सिंह पीता,रोहित डंग,सुनील कुमार,दीपक घई,अशोक गुप्ता,आदि उपस्थित हुए।      

Shri-Bala-Ji




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us