October 9, 2026 14:43:43
शनिदेव की जयंत पर सिद्ध श्री दुर्गा माता मंदिर में विशेष समारोह का आयोजन,  26 मई को होगा तेलाभिषेक,

शनिदेव की जयंत पर सिद्ध श्री दुर्गा माता मंदिर में विशेष समारोह का आयोजन, 26 मई को होगा तेलाभिषेक, गुणगान और विशाल भंडारा

May25,2025 | Desk | Ludhiana

अंकित कपूर, लुधियाना


नसीब इनक्लेव स्थित सिद्ध श्री दुर्गा माता मंदिर में सोमवार, 26 मई को शनिदेव की जयंती का भव्य आयोजन किया जाएगा। मंदिर प्रबंधन द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस अवसर पर दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचकर शनिदेव का पूजन और अभिषेक करेंगे।


जानकारी देते हुए नरवेद बांसल और राजेश अग्रवाल ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी शनि जयंती के अवसर पर मंदिर में विशेष अनुष्ठान आयोजित किया जा रहा है। सुबह 7 बजे से शनि पूजन और तेलाभिषेक की शुरुआत होगी, जिसमें श्रद्धालु भाग लेंगे। शाम 7 बजे से शनिदेव के गुणगान का कार्यक्रम होगा, जिसे हरीश सितारा एंड पार्टी प्रस्तुत करेगी। इसके पश्चात रात्रि 8 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें 6 से 8 स्टॉल लगाए जाएंगे और विभिन्न प्रकार के व्यंजन श्रद्धालुओं को परोसे जाएंगे।


मंदिर के प्रधान विजय जैन ने बताया कि शनि जयंती के दिन श्रद्धालु अत्यंत आस्था और विश्वास के साथ यहां पहुंचते हैं। मंदिर को इस अवसर के लिए भव्य रूप से सजाया गया है। पंडित देव राज शास्त्री ने बताया कि शनिदेव न्याय के देवता हैं, जो प्रत्येक व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार फल देते हैं। वह अपने भक्तों की रक्षा करते हैं और जीवन में स्थायित्व प्रदान करते हैं। पंडित शास्त्री ने यह भी बताया कि जिन लोगों की कुंडली में शनि दोष या पीड़ा चल रही हो, वे सायं 6 बजे आयोजित विशेष यज्ञ और पूजन में भाग लेकर लाभ प्राप्त कर सकते हैं। यज्ञ के उपरांत सभी भक्तों को शनिदेव का रक्षा सूत्र और विशेष प्रसाद दिया जाएगा, जो नज़र दोष और बाधाओं से सुरक्षा प्रदान करेगा।



Special-Ceremony-Organized-At-Siddha-Sri-Durga-Mata-Mandir-On-Shanidev-Jayanti



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं