August 25, 2026 13:37:17

छल कपट से एकत्रित संपत्ति कभी सुख नहीं देती- नरेश सोनी

Jan10,2020 | Enews Team | Ludhiana

ई न्यूज पंजाब, लुधियाना  "प्रार्थना सभा" में श्रद्धेय नरेश सोनी जी (भाई साहिब) ने परम पिता परमात्मा व पूज्य गुरु जनों के चरणों में सभी साधकों के लिये सुख, शांति एवं समृद्धि की प्रार्थना करते हुए कहा की सभी पर श्री राम, श्री स्वामी जी महाराज एवं गुरुदेव की कृपा बनी रहे। सभी को सुखी, स्वस्थ और सन्मानित जीवन मिले। सोनी जी ने कहा कि कोई भी कितना छल कपट कर ले पर समय से पहले और किस्मत से ज्यादा कुछ नही मिलने वाला। छल कपट से एकत्रित संपति कभी सुख देने वाली नही होती। उस में बरकत नही होती। हमारी मेहनत और उस की मेहर से कमाई दौलत में बरकत होती है। प्रत्येक साधक की इच्छा होती की वह प्रभु का प्यारा बने। पर प्रभु कहते है कि जो साधक मुझ पर पूर्ण विश्वास रखता है वह ही मुझे प्रिये है। जो किसी को धोखा नही देते और सभी प्राणियों से प्रेम करते है वह मुझे प्रिये है। भक्ति दो प्रकार की कही है, एक में पदार्थों की प्रधानता दूसरी मैं भावों की प्रधानता होती है। इन में से सब से उत्तम भावों की प्रधानता वाली भक्ति है। प्रभु को अपने अच्छे कर्मों द्वारा रिझाना है। पाप क्या है पुण्य क्या है इस को न सोचते हुए हमें अपने  कर्तव्य कर्म प्रभु के अर्पण कर के करने चाहिए। अपना कर्तव्य पालन करना सब  से उत्तम भक्ति है। धर्म को निभाना है। मन और धन की पवित्रता सब से उत्तम है।सुख होवे चाहे दुःख होवे अपने कर्म कभी नही छोड़ने हैं। भाई साहिब जी ने सूचित किया कि लोहड़ी के पर्व पर विशेष सत्संग 13 जनवरी सोमवार को सांय 6 से 7 बजे तक होगा और 14 जनवरी मंगलवार को सक्रांति के पर्व पर सुबह का विशेष सत्संग 8 से 9.15 बजे तक का होगा।इसके उपरांत सारा दिन जप यज्ञ चलेगा जिसकी पूर्णाहुति सांय 7 से 7:30 बजे तक भजन संध्या में होगी।

Shri-Ramsharnam




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us