October 9, 2026 14:43:43
अयोध्या राम मंदिर पर फहराई धर्मध्वजा, मोदी भावुक हुए:भागवत के साथ राम दरबार की पूजा की; योगी बोले- प

अयोध्या राम मंदिर पर फहराई धर्मध्वजा, मोदी भावुक हुए:भागवत के साथ राम दरबार की पूजा की; योगी बोले- पीढ़ियों की प्रतीक्षा साकार हुई

Nov25,2025 | Enews Team | Ayodhya

अयोध्या। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के 673 दिनों बाद PM मोदी और RSS प्रमुख मोहन भागवत ने राम मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण किया। सुबह 11.50 बजे अभिजीत मुहूर्त में बटन दबाते ही 2 किलो की केसरिया ध्वजा 161 फीट ऊंचे शिखर पर फहरने लगी। इसके साथ ही राम मंदिर संपूर्ण हो गया। इस दौरान पीएम मोदी भाव विभोर हो गए। धर्मध्वजा को हाथ जोड़कर प्रणाम किया। इससे पहले, राम मंदिर में PM मोदी ने मोहन भागवत के साथ फर्स्ट फ्लोर पर बने रामदरबार में पहली बार पूजा और आरती की। रामलला के दर्शन किए। PM रामलला के लिए वस्त्र और चंवर लेकर पहुंचे थे। उन्होंने सप्त ऋषियों के भी दर्शन किए, भगवान शेषावतार लक्ष्मण की पूजा की और जलाशय भी देखा। इससे पहले PM मोदी ने साकेत कॉलेज से रामजन्मभूमि तक करीब डेढ़ किमी लंबा रोड शो किया। इस दौरान स्कूली छात्रों ने काफिले पर फूल बरसाए और जगह-जगह महिलाओं ने उनका स्वागत किया। पहले चर्चा थी कि ध्वजारोहण समारोह के लिए अमिताभ बच्चन समेत कई सेलिब्रिटीज को न्योता भेजा गया है, लेकिन अभी तक कोई पहुंचा नहीं है। फिलहाल, शंकराचार्यों को छोड़कर राम मंदिर परिसर में देशभर के मठों के संत मौजूद हैं। शहर को 1000 क्विंटल फूलों से सजाया गया है। मंदिर की 5-लेयर सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। ATS–NSG कमांडो ने पूरे परिसर को घेर रखा है। इसके अलावा SPG, CRPF और PAC के जवान भी तैनात हैं। इससे पहले सुबह रामलला की आरती की गई। रामलला ने आज सोने और रेशम के धागों से बने पीतांबर वस्त्र धारण किए हैं। मंदिर पर लगने वाली धर्मध्वजा भयानक तूफान में भी सुरक्षित रहेगी और हवा बदलने पर बिना उलझे पलट जाएगी। इसके दंड पर 21 किलो सोना मढ़ा गया है। ध्वजा 4 किमी दूर से दिखाई देगी।

The-Religious-Flag-Was-Hoisted-At-The-Ayodhya-Ram-Temple-And-Modi-Became-Emotional-He-Worshipped-The-Ram-Darbar-With-Bhagwat-Yogi-Said-The-Wait-Of-Generations-Has-Come-True



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं