October 9, 2026 16:47:43
एस.एस. खुराना के संयोजन में महामाई की चौकी में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

एस.एस. खुराना के संयोजन में महामाई की चौकी में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Jan8,2026 | Yashpal Sharma | Ludhiana


डेस्क, लुधियाना

लुधियाना के श्री दुर्गा माता मंदिर ट्रस्ट, लुधियाना की ओर से श्री दुर्गा माता मंदिर, जगराओं पुल में नव वर्ष के शुभ आगमन पर महामाई की भव्य चौकी का आयोजन बड़े ही श्रद्धा और धूमधाम से किया गया। इस धार्मिक आयोजन का संयोजन अंसल एस्टेट साऊथ सिटी के एस.एस. खुराना एवं गीतांजलि खुराना द्वारा किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत एस.एस. खुराना एवं गीतांजलि खुराना परिवार द्वारा विधिवत ज्योति पूजन के साथ की गई। 

इसके पश्चात विशेष रूप से देव चंचल एंड पार्टी (ऑस्ट्रेलिया) द्वारा माँ दुर्गा का भावपूर्ण गुणगान किया गया। भजन गायकों ने महामाई की प्रसिद्ध भेंटों "जीना रखियां तेरे ते माए डोरां, ओह तां कड़े डोल्दे नहीं","मेहरा वालिए माईए बूहे मंदरां दे खोल","तूने मुझे बुलाया शेरावालिए, मैं आया मैं आया ज्योतावालिए","मेरा किसे ना पूछिये हाल माँ, मैनु ला चरना दे नाल माँ"सहित अनेक भजनों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। 

चौकी के दौरान श्रद्धालु माता रानी की भक्ति में झूमते नजर आए।चौकी के सफल आयोजन पर एस.एस. खुराना ने कहा कि नववर्ष सभी के लिए सुख, शांति और खुशहाली लेकर आए, यही महामाई से उनकी सच्ची प्रार्थना है।उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और विशेष रूप से युवा पीढ़ी में आस्था, संस्कार और संस्कृति के प्रति जुड़ाव बढ़ता है। 

एस.एस. खुराना ने कहा कि नववर्ष शहर लुधियाना सहित पूरे क्षेत्र के लिए सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली लेकर आए, यही महामाई के चरणों में उनकी सच्ची प्रार्थना है। उन्होंने कहा कि माँ दुर्गा की कृपा से शहर में सद्भाव, भाईचारा और आपसी प्रेम बना रहे तथा सभी नागरिक स्वस्थ, सुरक्षित और खुशहाल रहें। 

इस मौके पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु, मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन दर्शन लाल बवेजा, पंजाब अल्पसंख्यक आयोग मेंबर राजेश जैन बॉबी, एडवोकेट परोपकार सिंह घुमन, एडवोकेट वरिंदर शर्मा बॉबी, समाज सेवक विकास गोयल विक्की, के बी टायर्स से विजय बवेजा, पार्षद शाम सुंदर मल्होत्रा, पूर्व पार्षद यशपाल चौधरी, श्री गोविंद गौधाम से सुंदर दास धमीजा,अशोक धवन,समाज सेवक बिट्टू गुंबर,श्री तिरुपति बाला जी ट्रस्ट लुधियाना से संजीव शेरू सचदेवा,फोमेरा वेंचर्स से अरुण बवेजा , केवल बुद्धिराजा, अतुल सहगल, मोहन लाल गुप्ता, संजीव अरोड़ा रिंकू, जोगिंदर नैय्यर,अविनाश गुप्ता,राजन सिंगला,मुकेश सूद,पूर्व पार्षद सुनील कपूर,अजय ढंड,मनोज गुप्ता,पृथ्वीपाल सिंह बाबा,महेश परूथी,सुनील मल्होत्रा,ईशान शर्मा,मंदिर कमेटी से सेकेट्री अश्वनी जैन,वरिंदर मित्तल, बलबीर गुप्ता,अशोक द्विवेदी, कुंवर रंजन,भूपिंदर रॉकी,अविनाश सिक्का आदि उपस्थित रहे।

A-Huge-Crowd-Of-Devotees-Gathered-At-Mahamai-Chowki-Under-The-Coordination-Of-Ss-Khurana



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं