August 25, 2026 15:38:48

राम नाम के जाप से मनुष्य के जन्मों जन्मों के बुरे संस्कार नष्ट हो जाते हैं-नरेश सोनी

Feb9,2020 | Enews Team | Ludhiana

ई न्यूज पंजाब, लुधियाना रविवार प्रातः काल की सभा में नरेश सोनी जी (भाई साहिब) ने परमपिता श्री राम एवं पूजनीय गुरुजनों से साधकों के लिए आशीर्वाद मांगा और पूर्णिमा के पर्व की वधाई दी । सोनी जी ने कहा कि हमें सदैव राम नाम का ही सहारा लेना है। श्री राम भक्तों के कारज स्वयं संवारता है। राम नाम का सिमरन सब तीर्थों के स्नान से उत्तम है। यह सब पाप ताप की धूल को धो कर दूर कर देता है। कितना भी अंधकार क्यों न हो राम नाम का जाप सब अंधकार को दूर कर देता है। इस से सब संकटों का नाश हो जाता है। एक राम नाम के जाप से मनुष्य के जन्मों जन्मों के बुरे संस्कार नष्ट हो जाते हैं। उन्होंने ने कहा आज के समय में अच्छा मित्र मिलना बहुत कठिन है। मित्र शब्द बड़ा सुकून देने वाला है। मित्र को बड़ा सोच समझ के बनाना चाहिए। सच्चा, हितकारी मित्र मिलना बड़े ही भाग्य की बात है। सच्चा मित्र दुःख सुख में सदा साथ देता है। मित्रता श्री कृष्ण और सुदामा जी जैसी निष्काम होनी चाहिए।अच्छा बनने के लिए अच्छे से प्रीति करनी पड़ती है। बिना मित्र जीवन में सफलता नही मिल सकती है। मनुष्य को सदा गुणवान व्यक्ति से मित्रता रखनी चाहिए। मित्र ऐसा होए जो दुख के समय साथ देवे। मित्रता एक सम आयु और एक सम पद वालों से करनी चाहिए। मित्र ही हमारे दोषों को दूर कर सकता है। मित्रता में स्वार्थ नही होना चाहिए। स्वार्थी मित्र केवल सुख में साथ देते हैं और कष्ट में दूरी कर लेते हैं। ऐसे मित्रों से दूरी ही अच्छी है। मूर्ख के साथ मित्रता कष्ट व हानि को लेकर आती है। इसलिए निर्गुणी का संग नही करना चाहिए। कठिन समय पर मित्र सहयोग देता है व सहारा बनता है। इसलिए बड़ी ही सजगता से मित्र बनाना चाहिए। श्री राम कृपा से ही अच्छे मित्र मिलते हैं। भाई साहिब जी ने सूचित किया कि 13 फरबरी वीरवार को सक्रांति के पर्व पर सुबह का विशेष सत्संग 8:00 से 9:15 बजे तक का होगा। इसके उपरांत सारा दिन जप। यज्ञ चलेगा जिसकी पूर्णाहुति सांय 7:00 से 8:00 बजे तक प्रार्थना सभा में होगी।

Shri-Ramsharnam




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us