डेस्क, लुधियाना
मां बंगलामुखी जयंती के पावन अवसर पर अंसल एस्टेट साउथ सिटी के प्रसिद्ध समाजसेवी एस.एस. खुराना की ओर से पुरानी दंडी स्वामी तपोवन आश्रम में भव्य धार्मिक आयोजन करवाया गया। इस अवसर पर 11 विद्वान ब्राह्मणों द्वारा विधि-विधान के साथ श्री बंगलामुखी बीज मंत्रों का उच्चारण किया गया और मां बगलामुखी की विशेष पूजा-अर्चना करवाई गई। मंत्रोच्चारण के माध्यम से देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और बुराइयों के नाश की कामना की गई।
कार्यक्रम के अंत में आरती की गई, जिसमें मां का आशीर्वाद प्राप्त किया।इस अवसर पर एस.एस. खुराना ने अपने संबोधन में कहा कि मां बंगलामुखी की उपासना से नकारात्मक शक्तियों का नाश होता है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
उन्होंने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से समाज में आध्यात्मिक जागरूकता बढ़ती है और लोगों को धर्म एवं संस्कृति से जुड़ने का अवसर मिलता है।खुराना ने आगे कहा कि आज के समय में जब जीवन भागदौड़ और तनाव से भरा हुआ है, ऐसे धार्मिक आयोजन मन को शांति प्रदान करते हैं और समाज में एकता एवं भाईचारे को मजबूत करते हैं।
उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि वे धर्म के मार्ग पर चलते हुए समाज में सद्भावना, प्रेम और सहयोग की भावना को आगे बढ़ाएं।कार्यक्रम के सफल आयोजन पर एस एस खुराना ने सभी ब्राह्मणों का धन्यवाद किया और भविष्य में भी इस तरह के धार्मिक आयोजनों को निरंतर जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।
Worship-Of-Goddess-Banglamukhi-Destroys-Negative-Forces-Ss-Khurana
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)