August 25, 2026 13:35:34

कोरोना वायरस के चलते मां चिंतापूर्णी दरबार के कपाट बंद श्रद्धालु वापस लौटे

Mar17,2020 | Enews Team | Himachal Pardesh

 ई न्यूज पंजाब, लुधियाना अब भगवान का घर भी कोरोना वायरस के संक्रमण के घेरे में आ गया है। हिमाचल सरकार ने विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता चिंतपूर्णी दरबार के दोनों कपाट आज से बंद कर दिए हैं और इसके चलते आज सैकड़ों श्रदालुओं को बिना दर्शन वापिस लौटना पड़ रहा है।कोरोना वायरस के मद्देजनर किसी भी प्रकार के संक्रमण को रोकने एवं एहितयाति के तौर पर ये कदम उठाए गए है। अब केवल पुजारी ही पिंडी स्वरूप मां के दर्शनों को मंदिर के अंदर जा पाएंगे तथा आरती इत्यादि कर सकेंगे। मालूम रहे कि इससे पहले उना के डीसी ने आदेश जारी करके सरायों व प्राइवेट लंगर बंद करने व नारियल, चुनरी व प्रसाद को लेकर हिदायतें दी थी। आज जेठा मंगलवार है और स्कूलों में छुटियाँ होने के चलते बड़ी तादाद में श्रद्धालु मां के दरबार में दर्शनों को आ सकते हैं को देखते प्रशासन ने यह फैसला लिया। इसके अलावा बसों का आवागम भी रोक दिया गया है। सोमवार रात को मां के दर्शनों को पहुंचे । श्रद्धालुओं को सुबह 9 बजे तक मां के दर्शनों की अनुमति मिली। जिसके बाद मंदिर के दोनों कपाट बंद कर दिये गए है। 25 मार्च से चेत्र नवरात्र का मेला शुरू होने जा रहा है। उसको लेकर भी प्रशासन विचार विर्मश कर रहा है।

Mata Chintpurni Temple Closed




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us