August 25, 2026 13:40:08

शास्त्री नगर दुर्गा मंदिर में धूमधाम से अन्नकूट महोत्सव और गोवर्धन पूजन का हुआ आयोजन

Nov5,2021 | Enews Team | Ludhiana

शहर में श्रद्धालुओं ने शुक्रवार को अन्नकूट महोत्सव और गोवर्धन पूजन किया। महानगर के कईं इलाकों में इस पूजन में श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। वहीं शास्त्री नगर स्थित दुर्गा मंदिर में भव्य अन्नकूट महोत्सव गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया। जिसमें वैदिक महापूजा,हरिनाम संकीर्तन, अन्नकूट भोग व विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। पंडित देवानंद शास्त्री ने प्रवचनों से भक्तजनों को निहाल कर दिया। उन्होंने कहा कि सदियों से सनातन धर्म में अन्नकूट महोत्सव और गोवर्धन पूजा का बड़ा महत्व है। गोवर्धन पूजा के दिन श्रद्धालु अपने घरों में गौ माता की प्रतिमा उनके गोबर से बनाकर उनकी पूजन करती है। सनातन धर्म में गाय के गोबर को शुभ माना गया है और कच्चे घरों में या पूजा पाठ के स्थानों पर गाय के गोबर से लीपापोती करके स्थानों को शुद्ध किया जाता है। गोवर्धन पूजा में मां लक्ष्मी के तरह ही गौ माता की पूजा होती है और लोग गौ माता से आशीर्वाद ले कर अपने जीवन को धन्य करते हैं। गाैरतलब है कि यूपी के साथ ही पंजाब में भी यह त्याेहार धूमधाम से मनाए जाते हैं। ------ गौवर्धन पूजन में ये लोग रहे मौजूद बॉबी जिंदल, डॉक्टर आलोक नारायण, चरणजीत बहल, रमेश रंजन, राजकुमार, रामकृष्ण मल्होत्रा, भावना जिंदल, डॉ सीमा कौशल, शालू जिंदल, नीलम शर्मा, प्रवीण, निर्मल, सावित्री देवी, गीता मल्होत्रा रश्मि धमीजा, सारिका व अन्य मौजूद थे

Annakoot Mahotsav And Govardhan Pujan Organized In Shastri Nagar




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us