August 25, 2026 14:53:21

करतारपुर गलियारा खुला, यात्रा के लिए टीका और निगेटिव आरटीपीसीआर जरूरी

Nov17,2021 | Desk | Ludhiana

लुधियाना. 20 माह बाद फिर से करतारपुर कारिडोर खुल गया है। 19 नवंबर को प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी के 552वें प्रकाश पर्व से पहले कॉरिडोर खुलने के फैसले से पूरे सिख समुदाय में खुशी है। डेरा बाबा नानक के लोगों में भी खुशी की लहर है। लोग दरबार (गुरुद्वारा दरबार साहिब) में माथा टेकने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इससे पाकिस्तान स्थिति गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब जाने वाले श्रद्धालुओं में उत्साह है। सुबह से यात्रियों के कारिडोर होकर करतापुर साहिब जाने का सिलसिला जारी है। कारिडोर 16 मार्च, 2020 से बंद था और इसे दोबारा खोले जाने की मांग काफी दिनों से की जा रही थी। करतारपुर कारिडोर को खोलना श्री गुरु नानकदेव के प्रकाश पर्व (19 नवंबर) के अवसर पर सिख श्रद्धालुओं के लिए बड़ा तोहफा है। इससे श्रद्धालु पाकिस्तान स्थित गुुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब के दर्शन करने और माथा टेकने जा रहे हैं। कारिडोर के खुलने के बाद पंजाब की पूरी कैबिनेट और प्रमुख अधिकारी कल मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व में गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब के दर्शन करने व माथा टेकने जाएंगे। कोरोना महामारी के चलते मार्च 2020 से इस गलियारे को बंद कर दिया गया था। सभी यात्रियों के लिए टीकाकरण और निगेटिव आरटी पीसीआर रिपोर्ट जरूरी है। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व 19 नवंबर को श्री करतारपुर साहिब पाकिस्तान में ही मनाएगी। इस दिन एसजीपीसी की ओर से ले जाए जा रहे जत्थे का पूरा खर्च शिरोमणि कमेटी उठाएगी। एसजीपीसी की प्रधान बीबी जागीर कौर के नेतृत्व में एक जत्था श्री करतारपुर साहिब जाएगा। बीबी जागीर कौर ने कॉरिडोर खोलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और विदेश मंत्री सुब्रमण्यम जयशंकर का धन्यवाद किया।

Kartarpur Coridor Opens For Pilgrims But Rtpcr Report Vaccination Must




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us