August 25, 2026 14:19:09

शिवरात्रि की पूर्व संध्या पर बालाजी की चौकी का आयोजन

Feb27,2022 | Yashpal Sharma | Ludhiana

श्री बाला जी सेवा संघ, श्री बाला जी सेवा परिवार व श्री इच्छापूर्ण बाला जी गंगाधाम चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संयुक्त रूप से शिवरात्रि की पूर्व संध्या पर बालाजी की चौकी का आयोजन शास्त्री नगर जंज घर में श्रद्धापूर्वक बाबा संत राम जिंदल जी की अध्यक्षता में किया गया। सर्वप्रथम बाबा संत राम जिंदल ने बालाजी महाराज का आशीर्वाद लेने के उपरांत बालाजी महाराज को माल्यार्पण की वह ज्योति प्रचंड कर चौकी का शुभारंभ किया। आज फूलों के बंगले की शोभा निराली थी जिसका आयोजन नलिन लूंबा परिवार की तरफ से किया गया, जिसमें बालाजी महाराज विराजमान थे आज की चौकी का विशेष महत्व शीना रहिजा एंड पार्टी द्वारा प्रस्तुत की गई बहुत ही सुंदर अंदाज से रासलीला जिसमें उन्होंने ऐवे बंसरी ना बुला उत्ते ला सजना, तेरी कृपा हो जाए अगर बाबा,बाबा होर दे होर दे, मैं तेरे कोलो होर भी कम कराने ने ब नी मैं नचना श्याम दे नाल इत्यादि भजनों द्वारा भजन गायक सुनील रावत के साथ संगत को नाचने पर मजबूर कर दिया ।इस अवसर पर श्री इच्छापूर्ण बाला जी सेवा परिवार मंडी गोबिंदगढ़ के प्रधान राकेश सिंगला, ,श्री इच्छापूर्ण बाला जी सेवा ट्रस्ट के प्रधान संजीव खुराना व (बबलू ), श्री बाला जी धाम जालंधर के प्रधान एडवोकेट संदीप थापर, भाजपा नेता बॉबी जिंदल, बृजमोहन जिंदल, शिवनारायण गुप्ता, सतीश मल्होत्रा, ललित गोयल, विनीत गोयल, ऊषा गुप्ता, पूजा राय, देव गुप्ता व अन्य सदस्यों ने भजन गायक सुनील रावत के श्री मेहंदीपुर बाला जी महाराज के पावन भजनों का संपूर्ण आनंद लिया। सुनील रावत की ओर से " बधाई हो बधाई, बाला जी तेरा सहारा है, बाला जी रहो संग हमारे, आदि भजनों पर श्रद्धालु मस्ती में झूमते रहे। बाबा संत राम जिंदल ने उपस्थित श्रद्धालुओं को महाशिवरात्रि की बधाई दी और सभी की तंदुरुस्ती की बालाजी महाराज से कामना की, तथा कहा कि जो भक्त भगवान भोलेनाथ ब हनुमान जी की पूजा सच्चे भाव से करता है, बाबा उसे किसी भी प्रकार का कष्ट नहीं आने देते। साथ ही उन्होंने कहा कि जो अपने माता पिता की सदैव सेवा करता है और उनकी आज्ञा का पालन करता है भगवान बालाजी महराज उसके सभी प्रकार के कष्टों को हर लेते है और जीव को सुख समृद्धि युक्त जीवन देते है। तदुपरांत अशोक गोयल वाह दीपक गोयल परिवार की तरफ से बाला जी महाराज को 56 भोग व केक अर्पित करके मुखय मेहमानों, ट्रस्टियों, सदस्यों व संगत को वितरित किया गया। इस दौरान मेहंदीपुर से पवित्र पावन जल के छीटें भक्तों पर डाले गए। इस अवसर पर संघ के सदस्यों अरुण गुप्ता, सौरभ सिंघानिया, वरुण अग्रवाल, संजीव अरोड़ा, सचिन अग्रवाल, रोहित गुप्ता, दीपक गुप्ता, दीपक बुलारा, केशव जिंदल, मनोज अग्रवाल, करण जिंदल व रजत जिंदल ने आई हुई संगत को प्रसाद व लंगर वितरित किया।

Organizing Balaji Outpost On The Eve Of Shivratri




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us