May 9, 2025 13:44:26

गणपति भगवान को विदाई से पहले बाबा गणपति सेवा संघ ने निकाली विशाल शोभा यात्रा

Sep9,2022 | Yashpal Sharma | Ludhiana

जनकपुरी हरीश बेदी चौक बाबा गणपति सेवा संघ के तत्वावधान में चल रहे 31वें राज्यस्तरीय गणपति महोत्सव के आज अन्तिम दिन 31 वीं विशाल गणपति शौभायात्रा निकाली गई।सारा शहर गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा,वही शौभायात्रा मे पंजाब के राजा सिद्धि विनायक भगवान गणपति जी की चतुर्थभुजी शिव स्वरूप मूर्ति विशेष आकर्षण का केंद्र थी। रथ पर सवार हो कर निकले विध्नविनाषक देव भगवान गणपति महाराज जब महानगर की सड़कों पर निकले तो भक्तों ने उनके स्वागत में पलकें बिछा दी। शौभायात्रा मे अबीर गुलाल की वर्षा ने जहां भक्तों को सराबोर किया वही शोभायात्रा निकली तो एक ओर सड़कों पर उमड़ी भक्तों की भीड़ उनकी आरती उतारती रही, वहीं दूसरी ओर भवनों की छतों पर शोभायात्रा देखने के लिए बैठे श्रद्धालुओं ने फूल वर्षा की जगह जगह गणपति जी का लड्डुओं और छप्पन प्रकार के भोग लगाकर उनकी महाआरती की। शौभायात्रा की सफलता के लिए गणपति पूजन परमजीत सिंह,अजीत कौर,रमनदीप सिंह,इनदीप कौर,कर्ण अरोड़ा ,नितश्का अरोड़ याचिका ज्योति परिवार और भाजपा के प्रदेश महामंत्री जीवन गुप्ता,पूर्व विधायक संजे तलबाड़, ने किया और हवन यज्ञ पंडित राजकुमार बृजवासी ने वेद मंत्रोच्चारण के साथ करवाया जिसमें संघ के अध्यक्ष हनी बेदी, गीतू बेदी,के के गर्ग,, गुरूदेव शर्मा देवी,गोगा बंसल,दिपक गुप्ता, हरीश टण्डन,बजरंग चौहान शाम सुन्दर चौपड़ा, पवन गर्ग , सोहन लाल सिघंला, रकेश धवन, रमेश बागड़,पंचकुला से मोना उदय बत्ता ,अमित खूलर, पूजा खूलर गगन बेदी,मोनिक बेदी,दीपक बेदी सोनू बंसल, ने भाग लिया हजारी लगाने विशेष रूप से गणपति शोभायात्रा में पहुंचे प्रसिद्ध धार्मिक गायक जी खान ने गणपति जी चरणी बैठ के आज पूजा करिए शिव गौरा दे लाल दिया गणेश गणपति वंदना व अपने भजनों से हजारों भक्तों को नचाने पर विवश कर दिया। विशाल जनसमूह को देखकर गद्गद् हुए जी खान ने कहा कि पंजाब की धरती पर महाराष्ट्र का नजारा का देखकर ऐसा लगता है जैसे गणपति भगवान स्वयं भक्तों को दर्शन देने के लिए धरती पर उतर आए हों। पंजाब के लोगों मे गणपति भक्ति की ज्योति जगाने वाले पंजाब के लोकमान्य तिलक हरीश बेदी के चरणों में प्रणाम करता हूं। प्रसिद्ध धार्मिक गायक मस्टर सलीम नेकृपा करो कृपा करो गोरी लाला चरणों के साथ लगा कर सब नूं कर दो सब को निहाल भजन गि कर निहाल कर दिया। इस अवसर पर संघ के प्रधान हनी बेदी ने कहा कि 10 दिवस तक गणेशोत्सव को सफल बनाने के लिए धार्मिक समाजिक, राजनीतिक और लुधियाना के लोगों द्धारा दिए गए सहयोग के लिए मैं धन्यवादी हूं ।बाबा गणपति सेवा संघ के 31 साल के प्रयास फलीभूत हुए हैं अब पंजाब के हर शहर गली महोल्ले और घर घर गणपति उत्सव धूमधाम से मनाया जाने लगा है। इस अवसर स्वामी गुलाब दास जी ने कहा कि बाबा गणपति सेवा संघ के संस्थापक स्व . हरीश बेदी ने पंजाब के घर घर म़े भगवान गणपति के नाम की ज्योति जगाकर महान धर्म का कार्य किया है, जिससे समस्त पंजाब के लोग धन्य हो गए हैं। डेरा बाबा शंकर दास साहनेवाल के स्वामी राम दास जी,ने कहा कि भगवान गणपति का उत्सव राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने वाला पर्व है।भगवान गणपति जी जन जन के देव है। गणपति शौभायात्रा का नेतृत्व हरनामपुरा डेरा से स्वामी गुलाब दास जी,अचार्य दीपक शास्त्री, के के गर्ग,हीरा लाल गोयल, शाम चोपड़ा, पवन गर्ग, आशू गर्ग,रवि सिघानीया, सौनू भारद्धाज ,र्पूव पुलिस एसपी सतीश मल्होत्रा, पंजाब भाजपा महामंत्री जीवन गुप्ता गोल्डी सभरवाल, शाम कोचर, सुभाष राजस्थानी, प्रदीप बेदी अनील दुग्गल, दीपक बेदी,वरूण कुमार सरोज वर्मा, सुरेश कक्कड़, सुनील कुद्रा, गौरव शर्मा कर रहे थे शोभायात्रा का संचालन मस्टर मोहन लाल पाठक कर रहे थे। शौभायात्रा जनकपुरी हरीश बेदी चौक से होती होई बाग सोफिया, किदवई नगर अजीत नगर अमर पूरा से होती सिविल अस्पताल रोड़ फील्ड गंज से जगराओं पुल, शहर के विभिन्न इलाकों से गुजरती हुई पंजाब के पावन दरिया सतलुज पहुंची। वहा पर गणपति का विधिवत पूजन कर हजारों नम आँखों ने पंजाब के राजा सिद्धि विनायक गणपति जी गणपति सेवा संघ के सदस्यों ने भक्तों ने अगले वर्ष फिर मिलने के वायदे के साथ गणपति बप्पा से विदाई ली। गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ। ये वादा लेकर भक्तों ने आज बप्पा को विदा कर दिया।

Baba Ganpati Sewa Sangh Rath Yatra In Ludhiana




WebHead

Trending News

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

5 करोड रुपए की विदेशी करेंसी के साथ पकड़ा गया लुधियाना का कारोबारी चर्चा में, चा

लुधियाना के कारोबारियों ने यूपी सीएम योगी से मीटिंग कर दिया 235000 करोड के निवेश

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023