August 25, 2026 13:38:00

श्री रामशरणम किचलू नगर में रामायण-ज्ञान-यज्ञ" का शुभ आरम्भ

Sep26,2022 | Yashpal Sharma | Ludhiana

परम पूज्य संत शिरोमणी श्री स्वामी सत्यानन्द जी महाराज की असीम कृपा से परम पूज्य भक्त श्री हंसराज जी महाराज (बड़े पिता जी) के आशीर्वाद से पूज्य श्री कृष्ण जी महाराज (पिता जी) एवं पूज्य माँ रेखा जी महाराज की अध्यक्षता में "रामायण-ज्ञान-यज्ञ" का शुभ आरम्भ श्री रामशरणं किचलू नगर, लुधियाना में हर्षोल्लास से शंख नाद व भक्ति भावना के साथ हुआ। पूजनीय श्री कृष्ण जी महाराज (पिता जी) एवं पूजनीय रेखा जी महाराज (माँ जी) ने परम पूजनीय श्री स्वामी जी महाराज एवम पूजनीय बड़े पिता जी महाराज को श्रद्धा सुमन अर्पित किये। पूज्य महाराज जी ने वंदना करके प्रभु श्री राम का आवाह्न किया और उनसे प्रार्थना कि अब तक जो निभाया है आगे भी निभा देना। परम आदरणीय श्री कृष्ण जी महाराज ने ब्रह्मलीन पूज्य श्री बड़े पिता जी महाराज की सूक्ष्म उपस्थिति में रामायण ज्ञान यज्ञ, जप यज्ञ और सेवा के यज्ञ का शुभ आरम्भ किया। पूज्य माँ रेखा जी महाराज ने मंगलाचरण के पाठ से श्री रामायण जी के पाठ का शुभ आरम्भ किया। आदरणीय पिता जी महाराज ने कहा कि स्वामी जी महाराज ने रामायण जी शुरू करने से पहले परम गुरु श्री राम का आशीर्वाद मांगा है। रामायण जी का पाठ श्री रामचंद्र जी के दर्शन करने के समान है। रामायण को मंदिर समझ कर इस का परायण करना चाहिए। यदि राम जी के दर्शन करने हैं तो रामायण जी के ग्रन्थ के पाठ से बड़ी सरलता से हो सकते हैं। परम पूज्य श्री स्वामी जी महाराज ने भी रामायण जी में लिखा है - पुण्य-पाठ रामायणी, पूर्ण पावन रूप। पूरे प्रेम से जो पढ़े, सो हो पुण्य सरूप।। राम कथा तीर्थ त्रिवेणी, शांति शरण मुद मंगल देनी। पतित पावनी पाप हारिणी, ताप शाप हरी जगत तारिणी।। श्री रामायण जी में से बाल काण्ड का आरंभ करते हुए पिता जी ने कहा कि "कार्य में परमात्मन, हो तू आप सहाय। अपने आशिष दीजिये, मंगल हाथ बढ़ाय।। नत शिर दो कर जोड़कर, माँगू मैं वरदान। चारु चरित रघुराज का, सब का करे कल्याण।। उपस्थित साधको के संग पूज्य माँ श्री रेखा जी महाराज ने आपने मधुर स्वर में श्री रामायण जी मे से बाल काण्ड का परायण किया। पूज्य पिता जी महाराज ने उपस्थित साधको को आशीर्वाद देते हुए सभी के सुख और समृद्धि की कामना की और कहा कि सभी व्रतियों के व्रत पूर्ण हों, सभी साधक भ्रम, भय , संशय एवं वहमों से दूर रहें। उन्होने सभी साधकों को पहले नवरात्रे की और रामायण ज्ञान यज्ञ के शुभ आरंभ की बधाई दी। जप यज्ञ ज्ञान यज्ञ व सेवा यज्ञ के शुभ आरंभ की सभी को हार्दिक बधाई हो।

Shri Ram Sharnam Ramayan Gyan Yagya Day One




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us