August 26, 2026 14:28:29

जानें आज कब रहेगा दीवाली पर लक्ष्मी पूजन का शुभ मूहूर्त, विश्वकर्मा पूजन दीवाली के अगले दिन की बजाय दूसरे दिन

विश्वकर्मा पूजन दीवाली के अगले दिन की बजाय एक दिन छोड़कर होगा

Oct24,2022 | Yashpal Sharma | Ludhiana

रोशनी का पर्व दीपावली हर साल कार्तिक कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को मनाई जाती है। लेकिन इस बार 25 अक्टूबर को लगने वाले सूर्य ग्रहण के कारण लोगों में इन पर्वों की तिथि एवं शुभ मुहूर्त को लेकर काफी आसमंजस है। लोग कभी धनतेरस, कभी दिवाली पूजन के मुहूर्त तो कभी विश्वकर्मा पूजन, भाई दूज, अन्नकूट इत्यादि, सभी को लेकर चिंतित हैं कि कौन सा पर्व किस दिन मनाया जाए और उस का शुभ मुहूर्त क्या होगा। ज्योतिषगणों व पंडितों के मुताबिक इस बार दीवाली पर लक्ष्मी पूजन का आज शुभ मुहूर्त शाम 06 बजकर 53 मिनट से रात्रि 08 बजकर 16 मिनट तक रहेगा। इस बार अनोखा संयोग होगा कि विश्वकर्मा पूजन दिवाली के अगले दिन ना हो कर उसके एक दिन बाद मनाया जाएगा। इस साल 5 दिवसीय दीपावली पर्व के कुछ त्योहारों की तिथियों को लेकर खासी उलझन की स्थिति बनी हुई है, जिससे लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि इस साल विश्वकर्मा पूजन, अन्नकूट, भाई दूज किस दिन मनाएंगे। भाई दूज 26 अक्टूबर को मनाई जाएगी या 27 अक्टूबर को भाई दूज मनाना सही रहेगा। इसके साथ ही धनतेरस को लेकर भी 22 व 23 अक्टूबर को लेकर कई लोग भ्रमित बने हुए थे। इस बार 25 अक्टूबर को साल का दूसरा और आखिरी सूर्यग्रहण दिवाली पर लग रहा है। दीवाली कार्तिक अमावस्या को मनाई जाती है। अगर अमावस्या तिथि की बात करें तो वह 24-25 अक्टूबर को दोनों दिन रहेगी। अमावस्या तिथि 24 अक्टूबर को शाम 5.27 बजे शुरू हो रही है जो 25 अक्टूबर दोपहर 04:18 बजे तक चलेगी। ये भी जानें भूगोलिक गणना के आधार पर भारतीय समयानुसार:-25 अक्तूबर को ग्रहण का प्रारंभ- 2.29 दोपहर ग्रहण का मध्य- 4.30, सायंग्रहण की समाप्ति - 6.32 सायं विश्वकर्मा पूजन शुभ मुहूर्त: 26 अक्टूबर दिन बुधवार को सुबह 12 बजे से पहले। गोवर्धन पूजा प्रातः काल मुहूर्त:- सुबह 6 बजकर 36 मिनट से सुबह 8 बजकर 55 मिनट तक। भाई दूज 26 अक्तूबर शुभ मुहूर्त :- 1.18 से 3.30 तक। दिवाली शुभ मुहूर्त:-दीवाली पर्व:-24 दिन सोमवार अमावस्या तिथि का प्रारम्भ: 24 को शाम 05:28 बजे से अमावस्या तिथि का समापन: 25 को शाम 04:18 बजे तक। दीवाली पर लक्ष्मी पूजन मुहूर्त:-24 अक्तूबर, सोमवार, शाम 06 बजकर 53 मिनट से रात्रि 08 बजकर 16 मिनट तक। प्रदोष काल: 5:34 से 8:19 तकवृषभ लग्न काल: 6:54 से 8:48 तक। अमृत की चौघड़िया 4:20 से 5:43 तक। चर की चौघड़िया - 5:43 से 7:20 तक। निशीथ काल - 8:19 से 10:55 तक। महा निश्चित काल-10: 55 से 1:31 तक।

Know When Today Will Be The Auspicious Time Of Lakshmi Puja On Diwali




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us