August 25, 2026 13:39:51

एसजीपीसी प्रधान हरजिंदर धामी पर पथराव, गाड़ी की भी कर डाली तोड़फोड़

Jan18,2023 | Enews Team | Mohali

मोहाली। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी(एसजीपीसी) के प्रधान हरजिंदर सिंह धामी की गाड़ी पर मोहाली में पथराव हुआ है। बताया जा रहा है कि हरजिंदर सिंह धामी एक कार्यक्रम में शामिल होने मोहाली आए थे। इस दौरान कई लोगों ने उनका कड़ा विरोध किया और उनकी गाड़ी पर पथराव कर तोड़फोड़ की। इस दौरान मौके पर पुलिस पहुंची। जिन्होंने धामी का बचाव किया। मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। बताया जा रहा है कि इस हमले में हरजिंदर धामी के मामुली चोटें आईं हैं। उनका बचाव हो गया है। जानकारी के मुताबिक कौमी इंसाफ मोर्चा में शामिल होने जा रहे शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान हरजिंदर सिंह धामी की गाड़ी पर लोगों ने पथराव शुरू कर दिया है। इस दौरान कुछ लोगों ने धामी पर हमला भी बोल दिया। प्रधान धामी की गाड़ी में जमकर तोड़फोड़ की है। इस घटना के बाद इलाके में तनाव पैदा हो गया है। वहीं एसजीपीसी मेंबरों द्वारा भी इसका कड़ा विरोध किया जा रहा है।

Stones Pelted On Sgpc Chief Harjinder Dhami Vehicle Also Vandalized




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us