August 25, 2026 12:10:16

धार्मिक पोस्टर फाड़ने पर विवाद, सिख संगत भड़की, देर रात पुल पर लगाया धरना

Jan25,2023 | Enews Team | Jalandher

जालंधर। जालंधर में धार्मिक पोस्टर फाड़ दिए जाने पर विवाद शुरू हो गया है। शहीद बाबू लाभ सिंह नगर में शहीद बाबा दीप सिंह जी के प्रकाश पर्व को लेकर फ्लैक्स बोर्ड लगाए गए थे। जिन्हें शरारती तत्वों ने फाड़ डाला। इसके रोष में सिख संगतों में देर रात आर्य नगर नहर की पुली पर धरना लगा दिया। धरने में महिलाएं भी शामिल थीं। सभी ने पुली पर बैठ कर सत नाम श्री वाहे गुरु का जाप शुरू कर दिया। सुबह फ्लैक्स फाड़ी, शाम को बोर्ड ही गायब सिख संगतों का कहना है कि हर साल शहीद बाबा दीप सिंह जी का प्रकाश पर्व शहीद बाबू लाभ सिंह नगर के गुरुघर में मनाया जाता है। इसके लिए बाकायदा फ्लैक्स बोर्ड भी लगाए जाते हैं, लेकिन इस बार सिख संगतों की भावनाओं को आहत करने और माहौल को खराब करने के लिए षड्यंत्र के तहत शरारती तत्वों ने पहले पोस्टर में से गुरुघर के ग्रंथी की फोटो काटी। जब इस मामले को लेकर विरोध किया तो शाम को शरारती तत्वों ने फ्लैक्स बोर्ड ही गायब कर दिया।

Controversy Over Tearing Of Religious Posters Sikh Sangat Flared Up Staged A Sit In On The Bridge Late At Night




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us