August 25, 2026 13:41:10

Sgpc ने डॉ. ईशर सिंह की रिपोर्ट की सार्वजनिक, बोले- 328 सरूपों की नहीं हुई बेअदबी, कमलजीत सिंह ने मारी ठगी

Feb14,2023 | Enews Team | Amritsar

अमृतसर। श्री गुरु गंथ साहिब के गुम हुए 328 पावन सरूपों को लेकर हुई इंक्वायरी को शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने सार्वजनिक कर दिया है। प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने SGPC सदस्यों के साथ बैठक के बाद डॉ. ईशर सिंह कमेटी की रिपोर्ट को जनतक किया और इसे एक ठगी की घटना बताया है। SGPC के प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने जानकारी दी कि यह मामला 2013-14 का है। श्री गुरु ग्रंथ साहिब की प्रिंटिंग के बाद हर सरूप का रिकॉर्ड रखा जाता है। उन पर सीरियल नंबर अंकित होते हैं और इन्हें रजिस्टर पर अंकित किया जाता है। लेकिन SGPC कर्मचारी कमलजीत सिंह ने ऐसा नहीं किया। उसकी तरफ से 267 सरूप स्थापित होने के लिए भेजे तो गए, लेकिन उनकी भेंट को खाते में जमा नहीं करवाया। यह पूरी घटना पावन सरूपों के गुम होने या बेअदबी की ना होकर ठगी है। मनिंदर सिंह ने ढूंढी थी कमी SGPC प्रधान धामी ने जानकारी दी कि आरोपी कमलजीत सिंह की जगह पर मनिंदर सिंह को लगाया गया था। जब वह रिकॉर्ड रूम की जांच कर रहा था तो स्पष्ट हुआ कि कमलजीत सिंह ने 212 सरूपों को स्थापित करने के लिए भेज दिया, लेकिन रजिस्टर में नहीं चढ़ाए। इसके साथ ही उसने 55 सरूप और तैयार कर लिए थे, जिन्हें रजिस्टर में चढ़ाया ही नहीं गया। उसका मुख्य मकसद 267 सरूपों के पैसों को हड़पना था।

Sgpc Made Dr Ishar Singhs Report Public Said There Was No Sacrilege Of 328 Figures Kamaljit Singh Cheated




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us