August 25, 2026 12:11:22

गुरु गोबिंद सिंह मार्ग का गेट तोड़ने पर Sgpc का एक्शन, बोले तोड़ते हुए गुरु नाम और खंडा न उतार की बेअदबी, दी शिकायत

Mar18,2023 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना में गुरु गोबिंद सिंह मार्ग पर बने गेट को तोड़ दिया गया। केंद्र की नेशनल हाईवे अथॉरिटी इस सड़क का विस्तार व नवीनीकरण कर रही है, लेकिन शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने गेट तोड़ते समय उस पर श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के नाम और खंडा साहिब की हुई बेअदबी पर ऐतराज जता दिया है। शिरोमिण गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का कहना है कि गुरु गोबिंद सिंह मार्ग का उद्घाटन 1972 में हुआ था और यह सिख विरासत का हिस्सा है। इस मार्ग को 10वें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी की चरण छोह प्राप्त है। एसजीपीसी ने कहा कि वे नेशनल हाइवे द्वारा करवाए जा रहे विकास का स्वागत करते हैं, लेकिन सिख प्रतीक खंडा और गुरु के नाम का अपमान कड़ी निंदा योग्य व असहनीय है। पवित्रता बनाए रखना सरकार की जिम्मेदारी
एसजीपीसी ने कहा कि सिख धर्म से जुड़े चिन्हों व मर्यादा की पवित्रता बनाए रखना सरकार की जिम्मेदारी है। मील पत्थर व गेट को गिराते समय इस पर लिखे श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के नाम और खंडा साहिब को उतारा जाना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
एसजीपीसी ने इस मार्ग पर किए जा रहे विकास कार्यों की प्रशंसा की है, लेकिन इस गेट को गिराते समय जिसने भी सिख मर्यादा का उल्लंघन किया है, उन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग एसजीपीसी ने कर दी है। एसजीपीसी ने कहा कि सिख भावनाओं से जुड़े सिख प्रतीकों और स्थानों से संभालने की एक मर्यादा होती है। जिसका पालन नहीं किया।

Sgpcs Action On Breaking The Gate Of Guru Gobind Singh Marg Said The Sacrilege By Breaking Gurus Name And Khanda Utar Gave A Complaint




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us