October 22, 2026 09:26:10

आर्मी चीफ मनोज पांडे पहुंचे अमृतसर:पत्नी के साथ गोल्डन टेंपल में टेका माथा; देश में शांति के लिए की अरदास

Jun25,2023 | Enews Team | Amritsar

अमृतसर। भारतीय सेना के प्रमुख जनरल मनोज पांडे अमृतसर दौरे पर हैं। सुबह आर्मी चीफ गोल्डन टेंपल में पहुंचे और नतमस्तक होकर गुरुओं का आशीर्वाद प्राप्त किया। उनके अमृतसर दौरे के दौरान सुरक्षा प्रबंध कड़े किए गए। आर्मी के साथ-साथ पंजाब पुलिस की सुरक्षा भी उन्हें दी गई। गोल्डन टेंपल में एक आम नागरिक की तरह उन्होंने माथा टेका। जनरल मनोज पांडे के साथ उनकी पत्नी अर्चना सालपेका भी थी। दोनों ने गोल्डन टेंपल की परिक्रमा की। एसजीपीसी के अधिकारी भी साथ थे, जिन्होंने गोल्डन टेंपल के इतिहास व प्रमुख जगहों के बारे में संपूर्ण जानकारी दी। जनरल मनोज पांडे ने भी खुद सिख इतिहास व गोल्डन टेंपल से जुड़ी मर्यादाओं व कहानियों के बारे में विस्तृत जानकारी हासिल की। उनकी पत्नी अर्चना सालपेका भी गोल्डन टेंपल में शांति व आध्यात्मिक ऊर्जा को महसूस कर काफी खुशी दिखी। इस दौरान आर्मी जनरल ने देश व दुनिया की शांति के लिए प्रार्थना की। आर्मी चीफ का विजिटर बुक पर संदेश आर्मी चीफ ने विजिटर बुक में लिखा- हरमंदिर साहिब में माथा टेकने और सर्वशक्तिमान का आशीर्वाद लेने का मौका और सौभाग्य मिला। भारतीय सेना के सभी रैंकों को अच्छा स्वास्थ्य और खुशी प्रदान करने के लिए वाहेगुरु जी से प्रार्थना करता हूं।

Army-Chief-Manoj-Pandey-Reached-Amritsar-Bowed-His-Head-At-The-Golden-Temple-With-His-Wife-Prayer-For-Peace-In-The-Country




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2023