अमृतसर। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) 24 जुलाई से गुरबानी का प्रसारण शुरू करने जा रही है। इसके लिए एसजीपीसी अलग चैनल तो शुरू नहीं करेगी, लेकिन इसके लिए यूट्यूब चैनल शुरू करने जा रही है। एसजीपीसी ने शुक्रवार इसके नाम की घोषणा कर दी है। इसकी जानकारी एसजीपीसी के प्रधान एडवोकेट धामी ने दी ही। धामी ने कहा कि एसजीपीसी हमेशा ही श्री अकाल तख्त साहिब के आदेशों को मानती आई है। गुरबानी प्रसारण के लिए अपना चैनल शुरू करने के लिए एसजीपीसी ने पहली बैठक अप्रैल 2022 को की थी। 16 जून 2022 को श्री अकाल तख्त साहिब को भी जानकारी दे दी गई कि हम चैनल शुरू करने वाले हैं। इसके बाद कई बैठकें हुई और हर बैठक की रिपोर्ट श्री अकाल तख्त साहिब को भेजी जाती थी। अंतिम बैठक बीते दिन ही हुई थी। आज बैठक में सभी सदस्यों ने भी इस पर हामी भर दी है। इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए मंगवाए गए थे टेंडर एसजीपीसी के द्वारा बनाई गई सब कमेटी ने चैनल पर गुरबानी प्रसारण के लिए टैंडर कॉल किए थे। जिसमें तीन कंपनियों के आवेदन आए। दिल्ली की कंपनी अनुस्वीकृति को यह टेंडर दिया गया है। वे एसजीपीसी को चैनल के लिए चार कैमरे भी देंगे और मेन पावर भी दी जाएगी। वहीं, इस प्रयास के बाद अब एसजीपीसी अपना सैटेलाइट चैनल भी लॉन्च करने के लिए तैयारियों में जुट गई है। जल्द ही एसजीपीसी अपना लाइसेंस लेने के लिए जरूरी प्रक्रिया को शुरू करेगी। इसकी ईमेल ब्रॉडकास्टिंग मिनिस्टर को की गई है और आज इसके लिए आज एक लेटर भी लिखी जाएगी। चैनल पर होगा एसजीपीसी लोगो का प्रयोग एसजीपीसी ने बताया कि इस चैनल को शुरू करने के बाद उसमें एसजीपीसी का लोगो ही प्रयोग में लाया जाएगा। इस लोगो के नीचे अंग्रेजी में एसजीपीसी लिखा जाएगा ताकि विदेशों में बैठी संगत को भी पता चल सके कि यह अपना श्री हरिमंदिर साहिब से प्रसारित चैनल है। धामी ने बताया कि इस चैनल के पूरे अधिकारी एसजीपीसी अपने पास ही सुरक्षित रखेगी।