अमृतसर। पंजाब CM भगवंत मान ने 24 जुलाई से गुरबाणी के सीधे प्रसारण बारे SGPC से स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने कहा कि SGPC को स्पष्ट करना चाहिए, सभी चैनलों को निशुल्क और फ्री-टू-एयर प्रसारण करने देना चाहिए। यदि सरकार को सेवा का मौका मिलता है तो 24 घंटे में सभी प्रबंध पूरे कर दिए जाएंगे। उन्होंने इस संबंध में ट्वीट भी किया है। SGPC की अपील सैटेलाइट टीवी पर गुरबाणी प्रसारण संबंधी जत्थेदार श्री अकाल तख्त साहिब के आदेश के बाद SGPC द्वारा अपील की गई है। आदेश के तहत 24 जुलाई से शुरू होने वाले यूट्यूब चैनल से पहले श्री अखंड पाठ साहिब जी की अरदास की गई। वर्तमान में एक निजी चैनल पर जारी गुरबाणी का प्रसारण समझौते के अनुसार 23 जुलाई को पूरा होने जा रहा है। यूट्यूब चैनल की शुरुआत के फैसले के साथ एकाधिकार मामले को SGPC द्वारा खत्म करने का फैसला लिया गया था।