यूपी के हाथरस में भोले बाबा के सत्संग के दौरान भगदड़ मच गई। इसमें 125 लोगों की मौत हो गई और 250 से अधिक लोग घायल हो गए । जिनमें कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। मरने वाले व घायलों में अधिकतर संख्या महिलाओं की बताई जा रही है। ये हादसा हाथरस जिले से 47 किमी दूर फुलरई गांव में हुआ है।हादसे के बाद हालात भयावह है। अस्पताल के बाहर शव जमीन पर बिखरे पड़े हैं। हाथरस के सिकंदराराऊ CHC में लाशों को गिना। यहां 95 लाशें बिखरी पड़ी हैं। वहीं, एटा के CMO उमेश त्रिपाठी ने बताया- हाथरस से अब तक 27 शव एटा लाए गए सत्संग में 20 हजार से अधिक लोगों की भीड़ थी। हादसे के बाद जैसे-तैसे घायलों और मृतकों को बस-टैंपो में लादकर अस्पताल ले जाया गया। CM योगी ने मुख्य सचिव मनोज सिंह और DGP प्रशांत कुमार को घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया। घटना की जांच के लिए ADG आगरा और अलीगढ़ कमिश्नर की टीम बनाई है। इसके साथ सीएम योगी ने मंत्री लक्ष्मी नारायण, मंत्री संदीप सिंह को भी मौके पर भेजा है। सीएम ने अफसरों को घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं। भोले बाबा का असली नाम नारायण साकार हरि है। वह एटा जिले की पटयाली तहसील के गांव बहादुर नगरी के रहने वाले हैं। उन्होंने 26 साल पहले सरकारी नौकरी छोड़कर प्रवचन शुरू किया था।उन्होंने अपने प्रवचन में बताया था कि वे गुप्तचर ब्यूरो में नौकरी करते थे। साकार विश्व हरि भोले बाबा के अनुयायी पश्चिम उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली और उत्तराखंड में ज्यादा हैं।
Stampede-At-Bhole-Baba-Satsang-In-Hathras-Up-125-People-Died-More-Than-200-Injured