August 25, 2026 12:13:31

लुधियाना के मशहूर उद्योगपति ने तिरुपति बाला जी मंदिर को दिया 21 करोड़ रुपए का दान

Aug13,2024 | Yashpal Sharma | Ludhiana

टैक्स्टाइल इंडस्ट्री ट्राइडेंट के मालिक पद्मश्री राजिंदर गुप्ता ने तिरूपति बालाजी मंदिर को 21 करोड़ की राशि दान की है। यह राशि राजिंदर गुप्ता ने मंदिर पहुंचकर तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (TTD) के एसवी प्राणदान ट्रस्ट को दी। उनके साथ उनके परिवार के सदस्य भी मौजूद थे। सभी की मौजूदगी में राजिंदर गुप्ता ने TTD के अतिरिक्त कार्यकारी अधिकारी वैंकैया चौधरी को उनके कार्यालय में 21 करोड़ का चेक सौंपा। TTD ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी जानकारी दी है। राजिंदर गुप्ता ने बताया है कि उन्होंने यह राशि जन कल्याण के लिए समर्पित की है। ट्रस्ट इस राशि से गरीब व बेसहारा लोगों की सहायता करेगा, और उनका मुफ्त इलाज भी हो सकेगा। राजिंदर गुप्ता पंजाब के सबसे अमीर उद्योगपतियों में शुमार हैं। ट्राइडेंट ग्रुप के यूनिट्स पंजाब के लुधियाना, बरनाला, धौला में स्थित हैं। लुधियाना में कंपनी का कॉर्पोरेट ऑफिस है, जबकि बरनाला, धौला और मध्य प्रदेश के बुदनी, भोपाल में कंपनी द्वारा उत्पाद तैयार किए जा रहे हैं। कंपनी के चंडीगढ़, दिल्ली, यूपी, राजस्थान समेत देश-विदेश में शाखाएं हैं। तिरूपति बालाजी मंदिर दुनिया के सबसे अमीर मंदिरों में से एक है। एक अनुमान के मुताबिक, यह ट्रस्ट दुनिया का सबसे अमीर ट्रस्ट है, जोकि पिछले 12 सालों से 5 सौ करोड़ रूपए तक का दान ले रहा है।

Famous-Industrialist-Of-Ludhiana-Donated-Rs-21-Crore-To-Tirupati-Balaji-Temple




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us