March 27, 2026 01:13:50

आईसीएआई लुधियाना (nicasa) द्वारा बैडमिंटन प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

Mar22,2026 | Yashpal Sharma | Ludhiana

डेस्क, लुधियाना 

 भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान की लुधियाना शाखा (NICASA) द्वारा एक्सपीरियंस स्पोर्ट्स बैडमिंटन में एक ऊर्जावान एवं रोमांचक बैडमिंटन प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया, जिसमें लड़के और लड़कियों की 16 टीमों ने युगल प्रारूप में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर पूरे परिसर में उत्साह का वातावरण देखने को मिला, जहां प्रतिभागियों ने अपनी फुर्ती, तालमेल और टीम भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में चेयरमैन सीए विकास गोयल, वाइस chiarman सीए राकेश ग्रोवर, NICASA Chairperson सीए शिल्पी शर्मा एवं  पूर्व वाइस चेयरमैन NIRC सीए दिनेश शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। कई रोमांचक एवं कड़े मुकाबलों के पश्चात विजेताओं एवं उपविजेताओं को सम्मानित किया गया, जिसे उपस्थित दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से सराहा। Chairman सीए विकास गोयल ने फिटनेस के महत्व पर बल देते हुए कहा कि “स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है।” NICASA चेयर पर्सन सीए शिल्पी शर्मा ने कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, टीम भावना एवं धैर्य विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस कार्यक्रम का सफल संचालन स्पोर्ट्स सेक्रेटरी आदित्य चड्ढा एवं NICASA टीम द्वारा किया गया, जिससे सभी प्रतिभागियों के लिए यह एक यादगार अनुभव बना। यह प्रतियोगिता न केवल शारीरिक फिटनेस एवं खेल भावना को प्रोत्साहित करने वाली रही, बल्कि विद्यार्थियों के बीच आपसी सहयोग एवं सौहार्द को भी सुदृढ़ करने में सफल रही। 

Badminton-competition-organised-by-icai-ludhiana-nicasa-




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023