September 10, 2026 06:31:40
पाकिस्तानी Pm का एलान- जंग को अंजाम तक पहुंचाकर दम लेंगे, अमेरिका, सऊदी और चीन का जताया आभार

पाकिस्तानी Pm का एलान- जंग को अंजाम तक पहुंचाकर दम लेंगे, अमेरिका, सऊदी और चीन का जताया आभार

May11,2025 | Enews Team | New Delhi

नई दिल्ली। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भारतीय समय के मुताबिक शनिवार रात 11:30 बजे फिर झूठा दावा किया। शहबाज ने कहा कि भारत ने पाकिस्तान पर पहले हमला किया। शहबाज शरीफ पाकिस्तान को संबोधित करने पहुंचे थे। अपनी स्पीच में उन्होंने कहा कि भारत ने हमला करके जो गलती की है उसका खामियाजा उसे जरूर भुगतना होगा।

शरीफ करीब 12 मिनट बोले। उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष रुकवाने में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प का शुक्रिया अदा किया। पाकिस्तानी PM ने भारत के खिलाफ साथ देने के लिए सऊदी अरब, तुर्किए और चीन को भी धन्यवाद दिया।


शहबाज ने कहा- जंग को अंजाम तक पहुंचाएंगे


  • हम दुश्मन पर फिर से भारी पड़े हैं। मैं असीम मुनीर (पाकिस्तान आर्मी चीफ) समेत सभी अफसरों को सलाम पेश करता हूं। हमें आप पर नाज है। हम इस जंग को अंजाम तक पहुंचाकर दम लेंगे। पाकिस्तान की इज्जत के लिए फौज और अवाम दोनों काबिल हैं।
  • हम लश्कर बनकर दुश्मन का मुकाबला करेंगे और दुश्मन को शिकस्त देंगे। हम आपके जज्बे को सलाम पेश करते हैं क्योंकि आप (सेना) सच्चाई के लिए लड़ रहे हैं।
  • 'भारत बेशक 100% एकतरफा फैसले कर ले मगर उससे हकीकत नहीं बदलेगी। दहशतगर्दी से सबसे ज्यादा परेशान मुल्क पाकिस्तान है। हमने दहशतगर्दी के खिलाफ जंग में 90 हजार लोगों को गंवाया। 152 अरब डॉलर का नुकसान बर्दाश्त किया है।'
  • पहलगाम हमले की आड़ में पाकिस्तान पर हमला बेबुनियाद है। अमन पसंद मुल्क के तौर पर पाकिस्तान ने पहलगाम वाकये की जांच की पेशकश की थी। लेकिन भारत ने कानून न मानते हुए गलत रास्ता अख्तियार किया। जम्मू-कश्मीर एक मुसलमा तनाजा था, है और उस वक्त तक रहेगा, जब तक कश्मीरी भाइयों को उनका हक नहीं मिल जाता।
  • 'दुश्मनों ने निहत्थे लोगों पर हमला कर खुद को ताकतवर समझा। लेकिन पाकिस्तान मुंहतोड़ जवाब देना जानता है। हम अपनी सेना की दिलेरी को सलाम करते हैं,, जिन्होंने भारत को जवाब दिया है। पाकिस्तानी वायु सेना ने अपने सरहद के भीतर रहते हुए दुश्मनों के जहाजों के परखच्चे उड़ा दिए।'
  • पाकिस्तान के PM शरीफ ने फिर झूठ बोला, 'हमारी सेना ने दुश्मन को ऐसा घाव दिया है जो कभी भर नहीं पाएगा। भारत के बुजदिलाना हमले में पाकिस्तान के 26 मासूम शहीद हुए हैं। इनमें बच्चे और औरते हैं।'



भारत-पाकिस्तान के बीच शाम 5 बजे सीजफायर का ऐलान हुआ

भारत और पाकिस्तान के बीच 4 दिन से जारी जंग के बाद शनिवार शाम 5.30 बजे सीजफायर का ऐलान हुआ था। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा था कि दोनों देशों के बीच सीजफायर के लिए अमेरिका ने मध्यस्थता की। उन्होंने लिखा, 'यूएसए की मध्यस्थता में रातभर चली लंबी बातचीत के बाद मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान तुरंत और पूरी तरह हमले रोकने के लिए तैयार हो गए हैं। मैं दोनों देशों को कॉमनसेंस, समझदारी से भरा फैसला लेने के लिए बधाई देता हूं।'

Pakistani-Pm-Declares-That-He-Will-Fight-The-War-Till-Its-Conclusion-Expresses-Gratitude-To-America-Saudi-Arabia-And-China



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं