September 13, 2026 09:41:14
पूर्व इजराइली आर्मी चीफ का फोन हैक, फोटो-वीडियो लीक, ईरानी हैकर्स पर फैमिली फोटोज और सीक्रेट मीटिंग्

पूर्व इजराइली आर्मी चीफ का फोन हैक, फोटो-वीडियो लीक, ईरानी हैकर्स पर फैमिली फोटोज और सीक्रेट मीटिंग्स की तस्वीरें वायरल के आरोप

Apr9,2026 | Enews Team | New Delhi

नई दिल्ली। ईरान से जुड़े हंदाला हैकर ग्रुप ने दावा किया है कि उसने इजराइली सेना के पूर्व प्रमुख हर्जी हलेवी के फोन और दूसरे डिवाइस हैक किए थे। हैकर ग्रुप का कहना है कि वह कई सालों से चुपचाप उनके सिस्टम में घुसा था। इस दौरान उसने हजारों फोटो और वीडियो इकट्ठा किए। उसे इजराइल की सीक्रेट मीटिंग, सेना के ठिकाने और कई अहम अंदरूनी जानकारी मिलती रहीं। ग्रुप ने कुछ फोटो और वीडियो जारी किए हैं। इनमें हलेवी अलग-अलग सैन्य ठिकानों पर जाते, मीटिंग करते और अधिकारियों से बात करते दिखते हैं। कुछ तस्वीरें उनकी निजी जिंदगी से जुड़ी हैं, जिनमें परिवार की फोटो और पहचान पत्र जैसी चीजें शामिल हैं। इन लीक में कुछ ऐसी मुलाकातें सामने आई हैं जिनके बारे में पहले सार्वजनिक जानकारी नहीं थी, जैसे जॉर्डन और कतर में हुई बैठकें। हालांकि, अभी तक इस मामले पर इजराइली सेना और हलेवी की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। 

ईरान जंग से जुड़े आज के पांच बड़े अपडेट्स..

1.    अमेरिका का सख्त रुख- अमेरिका ने कहा है कि अभी हमले रोके हैं, लेकिन जरूरत पड़ी तो ईरान पर फिर से हमला कर सकते हैं।

2.    ईरान को भारी नुकसान- अमेरिका के मुताबिक, ईरान के सैन्य ठिकानों पर हजारों हमले हुए और उसे कई साल पीछे धकेल दिया गया।

3.    सीजफायर पर कन्फ्यूजन- लेबनान ने पाकिस्तान से पूछा है कि वो सीजफायर में शामिल है या नहीं इसकी पुष्टि की जाए।

4.    ईरान का आरोप- ईरान ने कहा कि अमेरिका ने सीजफायर की 3 शर्तें तोड़ दी हैं, इसलिए अब भरोसा करना मुश्किल है।

5.    होर्मुज स्ट्रेट में खतरा- ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट में बिछी बारूदी सुरंगों से बचने के लिए जहाजों को नया रास्ता बताया है।

Former-Israeli-Army-Chiefs-Phone-Hacked-Photo-Video-Leak-Iranian-Hackers-Accused-Of-Viral-Family-Photos-And-Photos-Of-Secret-Meetings



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं