श्री हरि कोटा से ISRO का पहला सोलर मिशन Aditya-L1 सफलतापूर्वक हुआ लॉन्च, चार महीने में पहुंचेगा L1 प्वॉइंट पर चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद आज इसरो ने सूर्य मिशन Aditya-L1 को सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया। श्रीहरिकोटा के लॉन्चिंग सेंटर से आदित्य-L1 मिशन को आज 11.50 बजे लॉन्च किया गया। लॉन्चिंग के बाद राकेट का पहला, दूसरा और तीसरा चरण सफल रहा।पीएसएलवी सी57 रॉकेट के सभी उपकरण सामान्य रूप से काम कर रहे हैं। यान घने वातावरण से बाहर निकलकर अपने पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है।भारत का यह पहला सौर मिशन सूर्य और पृथ्वी के बीच मौजूद L1 पॉइंट पर पहुंचने के लिए 125 दिन लेगा। ये 125 दिन 3 जनवरी 2024 को पूरे होंगे।अगले लगभग चार महीनों में करीब 15 लाख किलोमीटर की यात्रा कर यह L1 पॉइंट तक पहुंचेगा। अगर मिशन सफल रहा और आदित्य स्पेसक्राफ्ट लैग्रेंजियन पॉइंट 1 पर पहुंच गया, तो नए साल में इसरो के नाम ये बड़ी उपलब्धि होगी। लैग्रेंजियन पॉइंट 1 धरती से सूरज की दूरी का मात्र 1% है।आदित्य-L1 में सात पेलोड यानी उपकरण लगे हैं। इनके जरिए फोटोस्फेयर, क्रोमोस्फेयर और सूरज की सबसे बाहरी परतों यानी कोरोना की स्टडी करेंगे। ISRO के अनुसार, आदित्य-एल1 से कोरोनल हीटिंग, कोरोनल मास इजेक्शन, प्री-फ्लेयर और फ्लेयर गतिविधियों और उनकी विशेषताओं, अंतरिक्ष मौसम की गतिशीलता, पार्टिकल्स के प्रसार आदि को समझने में मदद मिलेगी।
Isro-First-Solar-Mission-Aditya-L1-Launched-Successfully