अमृतसर में स्कूटी की टक्कर से घायल हुए पंजाब पुलिस के ASI पवन कुमार शर्मा की इलाज के दौरान मौत हो गई। 12 दिन से अस्पताल में भर्ती पवन कुमार की हालत सिर में चोट लगने के कारण नाजुक बनी हुई थी। वह बोल भी नहीं पा रहे थे और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। पवन कुमार शर्मा अमृतसर के रहने वाले थे। वह लॉरेंस रोड पर ट्रैफिक पुलिस में तैनात थे। पुलिस ने बताया कि 30 अगस्त की दोपहर करीब 1:45 बजे वह सेलिब्रेशन रोड के पास अन्य पुलिसकर्मियों के साथ ड्यूटी पर थे। इसी दौरान उन्होंने तेज रफ्तार से आ रही एक स्कूटी को हाथ के इशारे से रोकने की कोशिश की।
Asi-Dies-During-Treatment-Injured-In-Collision-With-An-Activa-Sustained-Head-Injury-Passed-Away-After-12-Days