November 8, 2026 00:52:32

Asi की इलाज दौरान मौत:एक्टिवा की टक्कर से हुए थे घायल, सिर में लगी चोट; 12 दिन बाद दम तोड़ा

Sep11,2026 | Enews Team | Amritsar

अमृतसर में स्कूटी की टक्कर से घायल हुए पंजाब पुलिस के ASI पवन कुमार शर्मा की इलाज के दौरान मौत हो गई। 12 दिन से अस्पताल में भर्ती पवन कुमार की हालत सिर में चोट लगने के कारण नाजुक बनी हुई थी। वह बोल भी नहीं पा रहे थे और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। पवन कुमार शर्मा अमृतसर के रहने वाले थे। वह लॉरेंस रोड पर ट्रैफिक पुलिस में तैनात थे। पुलिस ने बताया कि 30 अगस्त की दोपहर करीब 1:45 बजे वह सेलिब्रेशन रोड के पास अन्य पुलिसकर्मियों के साथ ड्यूटी पर थे। इसी दौरान उन्होंने तेज रफ्तार से आ रही एक स्कूटी को हाथ के इशारे से रोकने की कोशिश की।

स्कूटी सवार नहीं रुका तो ASI पवन कुमार सड़क के बीच तक पहुंच गए। तभी पीछे से दूसरी स्कूटी पर दो युवक आए। वे अचानक सामने आए ASI को देख नहीं पाए और स्कूटी ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों स्कूटी सवार युवक भी सड़क पर गिर गए। ASI पवन कुमार गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर पड़े रहे।

Asi-Dies-During-Treatment-Injured-In-Collision-With-An-Activa-Sustained-Head-Injury-Passed-Away-After-12-Days




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2023