ई न्यूज पंजाब, लुधियाना करीब दो सप्ताह पहले झमट वाले पुल के नजदीक एक कार की टक्कर से जिंदगी और माैत की लड़ाई लड़ रहे फिलप शान मसीह अभी तक कोई हालचाल जानने नहीं आया है। बीती 12 सितंबर को झमट पुल के नजदीक सुबह तड़के 6 बजे एक तेज रफतार मारुति की सियाज कार नंबर पीबी 10 एफयू 3489 ने उन्हें टक्कर मार दी थी। इस दौरान कार चालक मौके से फरार हो गया था, लेकिन तब उक्त कार का नंबर नोट हो जाने के चलते पुलिस ने उक्त कार नंबर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली। फिलप दिल्ली पब्लिक स्कूल में कार्यरत है और रोजाना की तरह उस दिन भी डयूटी के लिए स्कूल में जा रहा था। इस एक्सीडेंट में जहां फिलप का एक पैर टूट गया, वहीं दोनों कंधे भी बुरी तरह से टूट गए है। डीएमसी अस्पताल में उपचारधीन फिलप के एक पैर में आपरेशन कर रॉड तो डाल दी गई है, लेकिन अब कंधों के आपरेशन के लिए पैसे न होने के चलते वो जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहा है। वहीं इस मामले में पीड़ित की पतनी रीना कुमारी ने बताया कि पुलिस इस मामले में न तो कार ड्राइवर को पकड़ रही है और न ही कार मालिक को थाने में बुलाया गया है। जबकि कार मालिक उन्हें फोन कर धमकी दे रहा है कि उसने थाने में डीजीपी का फोन करवा दिया है, उसक कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। रीना ने बताया कि अभी तक पुलिस उकत कार तक को अपनी कस्टडी में नहीं ले पाई है, जबकि उनके परिजन कईं बार थाने के चककर काट चुके हैं।