September 19, 2026 00:28:18
लुधियाना के साउथदर्न बाईपास पर बड़ा सड़क हादसा पुल से खेतों में गिरी तेज रफ्तार कार, तीन की मौत, एक

लुधियाना के साउथदर्न बाईपास पर बड़ा सड़क हादसा पुल से खेतों में गिरी तेज रफ्तार कार, तीन की मौत, एक घायल

Sep9,2022 | Yashpal Sharma | Ludhiana

पंजाब के लुधियाना में टोल प्लाजा के नजदीक साउथदर्न बाईपास पर शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। सभी मृतक और घायल मोगा के रहने वाले थे। वहीं एक बुजुर्ग व्यक्ति घायल है, जिसे मोगा के अस्पताल में दाखिल करवा दिया गया है। बताया जाता है कि ये हादसा कार की तेज गति से पेश आया और इस कारण कार का संतुलन बिगड़ गया। संतुलन बिगड़ने से कार पुल से नीचे खेतों में जा गिरी। हादसा होने के तुरंत बाद घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने एंबुलेंस 108 और पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी। घटना की जानकारी मिलने के कुछ देर बाद मौके पर थाना लाडोवाल की पुलिस पहुंची। मरने वाले युवक की पहचान पिंकप्रीत सिंह के तौर पर की गई है।पुलिस ने मौके पर पहुंच कार में सवार लोगों को बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि मरने वालों में दो महिलाएं और एक युवक है। घायलों में एक बुजुर्ग व्यक्ति शामिल है।मरने वाले वरना कार में सवार थे। हादसे वाली कार के पीछे दो कारें और आ रही थी। बताया जा रहा है मरने वाले मोगा भिंडर कलां निवासी है। मरने वालों में पिंक प्रीत सिंह, कुलविंदर कौर और रणजीत कौर है। कुलविंदर कौर और रणजीत कौर सास और बहू हैं। गाड़ी को पिंक प्रीत सिंह चला रहा था। जानकारी देते हुए जांच अधिकारी रजिंदर सिंह ने बताया कि यह परिवार अपने बेटे का शगुन डालने के लिए नवांशहर जा रहे थे। जिस गाड़ी का एक्सीडेंट हुआ है इस कार में शगुन वाले लड़के का दोस्त, माता, दादी और दादा बैठे थे। शवों को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल लुधियाना की मोर्चरी में रखवा दिया है। शवों का पोस्टमार्टम करके परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि वरना कार के पीछे ही शगुन वाला लड़का भी कार सफारी में आ रहा था और उसकी कार भी रेलिंग में लगने से क्षतिग्रस्त हो गई।

Road Accident Near Southern Byepass 3 Dead



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं