ई न्यूज पंजाब, लुधियाना जन की बात के सी.ई.ओ व प्रसिद्भ टीवी शो कलाकार के एंकर प्रदीप भंडारी ने साथियों सहित सोमवार को स्थानीय नौघरा स्थित शहीद सुखदेव थापर की जन्म स्थली के दर्शन कर पावन भूमि को नमन किया। इस अवसर पर भंडारी के साथ एसएमई पवती लिमिंटेड के सिक्योरिटी सलाहकार संदीप सूदन,यशपाल पुरी,ललित गुप्ता,दविन्द्र,गुरनीत खेड़ा व एडवोकेट हर्ष शर्मा भी उपस्थित रहे। शहीद के वंशज व शहीद सुखदेव थपर मैमोरियल ट्रस्ट के अध्यक्ष अशोक थापर व महासचिल संदीप थापर गोरा ने प्रदीप भंडारी को शहीद सुखदेव की प्रतिमा भेंट कर स्वागत किया। प्रदीप भंडारी ने शहीद सुखदेव थापर की जन्मस्थली पंहुचने में आई मुश्किलों का जिक्र करते हुए कहा कि समय-समय की सरकारों ने वोट बैंक व निजी हितों की पूर्ति के लिए बिना जरुरत की पूर्ति के सैंकड़ो एकड़ जमीने एक्वायर कर सता सुख भोगा। लुधियाना के हलवारा में एयरपोर्ट के लिए सैंकड़ो एकड़ भूमि जबरन एक्वायर की जा रही है। मगर देश को गुलामी की जंजीरो से मुक्त करवाने वाले शहीद सुखदेव थापर के स्मारक को सीधा रास्ता देने के लिए 40 गज भूमि एक्वायर करने में वर्षो का सफर तय करने के बाद भी कुछ नहीं किया। उन्होने कहा कि शहीदों ने ऐसा कभी नहीं सोचा था कि जिस देश की आजादी के लिए वह फांसी के फंदे हंसते हुए चूम रहे हैं उस आजाद देश के रणनितिकार उनके स्मारक के लिए 40 गज भूमि देने में भी योगदान नहीं देंगे। ट्रस्ट अध्यक्ष अशोक थापर की तरफ से सीधे रास्ते में अड़चनों का जिक्र करने पर दीपक भंडारी ने राज्य सरकार से आग्रह किया कि वह कानूनी धागों के ताने-बाने को सुलझा शहीद सुखदेव की जन्म स्थली को सीधा रास्ता उपलब्ध करवाए ।