August 25, 2026 12:49:03

शहीद सुखदेव की जन्म स्थली को सीधा रास्ता उपलब्ध करवाने में देरी पर बढ़ रहा है रोष : अशोक थापर

Jan31,2020 | Yashpal Sharma | Ludhiana

ई न्यूज पंजाब, लुधियाना  नौघरा स्थित शहीद सुखदेव थापर की जन्म स्थली को सीधा रास्ता उपलब्ध करवाने में हो रही देरी व प्रशासनिक अधिकारियों के उदासीन रवैये से शहीद के वंशजों व युवा पीढ़ी में रोष बढ़ता जा रहा है। जबकि पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह व प्रशासनिक अधिकारी समय-समय पर शहीद की जन्मस्थली के सौंदर्यकरण व सीधा रास्ता दिलवाने के लिए फंड देने की घोषणा कर चुके हैं। उक्त आरोप शहीद सुखदेव थापर मैमोरियल ट्रस्ट के अध्यक्ष व वंशज अशोक थापर व महासचिव संदीप गोरा थापर ने प्रैस को जारी बयान के मंाध्यम से लगाए। अशोक थापर ने कहा कि शहीद सुखदेव थापर के बहुसंख्यक हिन्दू समुदाय से संबधित होने के चलते उन्हें उतना सम्मान नहीं मिला जितना सम्मान शहीद भगत सिंह को मिला है। शहीद सुखदेव थापर की जन्म स्थली के सौदर्यकरण व सीधा रास्ता दिलवाने में देरी पर रोष व्यक्त करते हुए उन्होने कहा कि पिछले वर्ष 2019 के जुलाई माह में मामले को देख रहे एडीसी संयम अग्रवाल ने जन्मस्थली को सीधा रास्ता दिलाने में अड़चन बन रही करीब 40-42 वर्ग गट भूमि एक्वायर करने के लिए एस.डी.एम/लैंड एकुजेशन कलैक्टर को दिशा निर्देश देकर कारवाई शुरु करने के आदेश दिए थे। मगर 6 महीने बीतने पर भी भूमि एक्वायर करने का मामला वहीं का वहीं खड़ा है। थापर ने लुधियाना के डिप्टी कमिश्नर प्रदीप अग्रवाल से आग्रह किया कि वह जल्दी से जल्दी उक्त भूमिं एक्वार कर जन्म स्थली को सीधा रास्ता दिलवाने के प्रयत्न करें। इस अवसर पर लाड्डी थापर , रजत साहनी, मनोज ठाकुर, आर्विन ,  मनीषा, गुरसिमरन, काजल, मेहक शर्मा और कई कॉलेज के युवा उपस्थित रहे।    

Shaheed-Sukhdev-Thaper-




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us